Breaking

revanchal times new

निवास सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश...




रेवांचल टाइम्स:- मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और  जिले के निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। ठंड बढ़ने से अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंडी हवाएं चलने से फिर ठंड बढ़ने लगी है। 


गत दिनों चटख धूप खिलने से मौसम गरम होने लगा था और सुबह-शाम की ठंड थी। लेकिन आज ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और पूरे जिले को तरबतर कर दिया। खबर लिखे जाने तक झमाझम बारिश जारी है, जिससे वहां ठंड में इजाफा हो गया है और जिले के गांवों में लगी फसल से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं,ठंडी हवाएं और  इलाकों में झमाझम बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। लोगों ने ठंड से निजात पाने के लिए गर्म कपड़े निकाल लिए। बेमौसम बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। गेहूं की फसल के लिए भी यह बारिश चिंता लेकर आई है। मौसम के बदलते रुख से किसान भी परेशान हैं।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new