रेवांचल टाईम्स :- अपनी बात रखने का अनूठा तरीका अपनाया अध्यापकों ने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन नैनपुर में सम्पन्न हुआ । जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर शिक्षक संगोष्ठी के माध्यम से विचार साझा किए गये । नगर के उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम प्रांगण में आयोजित इस सम्मेलन में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटैल, राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके, विधायक देव सिंह सैयाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल, लोक तन्त्र सेनानी बालकिशन खंडेलवाल अतिथि की आंसदी में विद्यमान रहे । सम्मेलन दोपहर 12 बजे नैनपुर ब्लॉक ईकाइ की अगुआई में आरम्भ हुआ । जहां सरस्वती पूजन के साथ इसकी विधिवत सुरुआत की गई । यह पहली बार था जब सरकर से अपनी बात मनवाने के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मनुहार करते हुए अपनी बात रखी । पुरानी पेंशन की मांग के साथ आजाद अध्यापक संघ इस तरह के सम्मेलन प्रत्येक जिले में आयोजित कर रहा है । सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष संतोष सोनी ने उपस्थित अध्यापकों से आह्वान किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और प्रदेश में शिक्षा की तासीर व तस्वीर बदलने के लिए कृत संकल्पित हो जाये । इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष भरत पटैल ने अपने चिर परिचित अंदाज में संघ के संघर्ष और उससे जुड़ी दास्तान को रखा । उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार से अध्यापकों को मिली उपलब्धियों को गिनवाया । इसके अलावा श्री पटैल ने सभी अध्यापकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें । इस आह्वान का सभी उपस्थितों ने पुरजोर समर्थन किया । इस अवसर पर विधायक देव सिंह सैयाम ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन के पुनः लागू करने की गुहार करने की बात कही । राज्य सभा सांसद सम्पतिया उइके ने कहा कि शासकीय सेवको का सबसे बड़ा संगठन आज जो मांग रख रहा है वो सर्वथा जायज है । इनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे । उन्होंने अपनी बात रखने के अध्यापकों के इस निराले अंदाज की जमकर सराहना की । सम्मेलन में नपा अध्यक्ष नरेश चंद्रोल और बालकिशन खंडेलवाल ने भी अपने विचार साझा किये । इस अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा मण्डला, सिवनी, बालाघाट , छिंदवाड़ा, जबलपुर, डिंडौरी, बैतूल जिलों से भी संगठन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने शिरकत की । नैनपुर ब्लॉक ईकाइ के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, इंद्रेश तिवारी, दिनेश झारिया, अमित मेश्राम, आत्माराम झारिया, तुलसी बंदेवार, दीपक देहले, विजय राजपूत, मुकुंद चंदेला, परसराम उइके ने सभी उपस्थितों का आभार जताया । अंत मे सभी मौजूद अध्यापकों ने शिक्षा की गुणवत्ता का संकल्प लेकर सम्मेलन का समापन किया।
रेवांचल टाईम्स से महेंद्र विश्वकर्मा को रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment