BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फीका नजर आ रहा है, प्रशासन का रोको टोको अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 21, 2021

फीका नजर आ रहा है, प्रशासन का रोको टोको अभियान





रेवांचल टाईम्स :- काेराेना की दूसरी लहर के खतरे के बीच लापरवाही खतरनाक है। लेकिन जिले में बाजार क्षेत्र, रेलवे और बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकाें में लाेग बिना मास्क घूम रहे, साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाे रहा है। दूसरी ओर सैंपलिंग आधी से कम हाे गई है। इस कारण मरीज भी कम जानकारी हो पा रहे हैं। वहीं दूसरे राज्याें से आने वाले यात्रियों की रेलवे, बस स्टैंड पर स्क्रीनिंग नहीं हाे रही है।


एक दिन पहले हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में बस स्टैंड पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने, बसाें के स्टाॅपेज के बीच दूरी रखने, यात्रियों काे अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया गया था। इसी तरह साेशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानाें के सामने गाेले बनाने, बिना मास्क घूमने वालाें पर जुर्माना करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन शनिवार काे बस स्टैंड पर काेराेना गाइड लाइन का काेई पालन नहीं हुआ। बिना मास्क के यात्री बसाें में सफर कर रहे थे। लोग बाजार में बिना मास्क के घूम रहे है आमजनता को कोई भी डर नही है फिर भी शहर में  शहर से लगे गांव में कोरोना के केस बढ़ते नजर आ रहे है कोरोना को लेकर प्रशासन कितना मुस्तेद है दो दिख रहा है ऑफिस में बैठकर बस प्लान किया गया है  मार्किट में लोग बिना मास्क  के घूमते नजर आ रहे है प्रशानिक कर्मचारियों के द्वारा एक घंटा शामको एक घंटा सुबह ड्यूटी खत्म हो जाती है लोगो मे प्रशासनिक डर कुछ नही रहा है लोग को कोरोना खेल लग रहा है दूसरा ट्रेंड कितना तीव्र है ये आमजन समझ नही पा रहे है देखना होगा कि प्रशासन और कहा तक अपने कर्तव्य को कर पाता है या कोरोना को फैलने से कितना रोक पता है

No comments:

Post a Comment