BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनप्रतिनिधि ने किया सड़क का भूमिपूजन और कार्यालय का उद्घाटन नेत्र शिविर का भी हुआ आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 5, 2021

जनप्रतिनिधि ने किया सड़क का भूमिपूजन और कार्यालय का उद्घाटन नेत्र शिविर का भी हुआ आयोजन




रेवांचल टाईम्स :- हलाल खुर्द - गुरुवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र रघुवंशी ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ग्राम पंचायत हलाल खुर्द में लगभग 18 लाख रु की लागत से बनने वाले सुदूर सड़क का भूमिपूजन किया। पंचायत हलाल खुर्द में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र कार्यालय का भी उद्घाटन किया। 


साथ ही श्री शैलेंद्र रघुवंशी के संयोजन में चल रहे नेत्र शिविर का आयोजन गुरुवार को ग्राम हलाल खुर्द में किया गया। उन्होंने बताया की कैंप में आए 125 मरीजों की आंखो की जांच की गई वही मोतियाबिंद से पीड़ित 23 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है जो आपरेशन लायंस अस्पताल में निशुल्क होंगे। मरीजों को आने जाने भोजन, लैंस, खाना, रहना और दवाईयां निशुल्क दी जाएगी।



कार्यकम में जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरपाल इवनाती,कलीराम चौरिया,भैयालाल पाल, गोविंद नायक,रामेश्वर डेहरिया,निकलेश रघुवंशी,एवं सभी पंच प्रतिनिधि, कार्यकर्ता बन्धु व समस्त ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment