BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर पहुंचे सिंगारपुर लिया कुपोषित बच्चों की जानकारी:- कुपोषित ग्रसित बच्चों वाले परिवार के घर घर पहुंचे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 26, 2021

कलेक्टर पहुंचे सिंगारपुर लिया कुपोषित बच्चों की जानकारी:- कुपोषित ग्रसित बच्चों वाले परिवार के घर घर पहुंचे

 



रेवांचल टाइम्स  - मंडला जिले के मोहगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर का दौरा कलेक्टर मंडला द्वारा किया गया। जिसमें कुपोषित से ग्रसित बच्चों की जानकारी ली गई। उनके घरो में पहुंचकर कुपोषित ग्रसित बच्चों की माताओं से जानकारी ली एवं संबंधित विभाग से कारण पूछा व फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि कुपोषित ग्रसित बच्चों को उचित पोषण आहार देकर ग्रसित बच्चों को कुपोषण रहित की  जाए एवं उनकी निगरानी समय समय में किया जाए। एवं बच्चों के माता-पिता को मनरेगा योजना अंतर्गत काम दिया जाए एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ इन परिवारों को दी जाए।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई उन्होंने कहा कि ग्राम में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम में  साफ सफाई कराई जाए।

विकासखंड मोहगांव अंतर्गत पेयजल व्यवस्था हेतु पीएचई विभाग से जानकारी ली पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया की पेयजल व्यवस्था निरंतर जारी है। दौरा कार्यक्रम में जनपद पंचायत मोहगाँव सीईओ आर एस कुशवाहा व महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई विभाग, जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभागों के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment