BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम का नगर की प्रमुख शालाओं का हुआ औचक निरीक्षण शिक्षकों के अवकाश में लगा प्रतिबंध... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 14, 2021

सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम का नगर की प्रमुख शालाओं का हुआ औचक निरीक्षण शिक्षकों के अवकाश में लगा प्रतिबंध...

 



रेवांचल टाईम्स :-  मंडला शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला,रानी अवन्ति बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला के अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मंडला में विजय सिंह तेकाम सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मंडला ने औचक निरीक्षण किया। जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में उन्होंने समस्त शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु बालकों के पालको से निरंतर संपर्क करने हेतु निर्देश दिए ताकि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत आ सके । उन्होंने डी और ई ग्रेड के छात्र छात्राओं को रिमेडियल क्लास के माध्यम से पढ़ा कर तैयार करने हेतु निर्देश दिए। विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने अपने अपने सुझाव दिए। सार्थक सुझावों को उन्होंने नोट कर शीघ्र ही हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी चेताया कि "विद्यालय का परिणाम ही हर शिक्षकों का भविष्य तय करेगा"। इसलिए विद्यालय एवं समाज के हित में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्त शिक्षक आगे आकर कड़ी मेहनत करें। इस अवसर पर श्रीमती आभा चौरसिया प्रभारी प्राचार्य के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि  विद्यालय स्टाफ  छात्र हित में हर निर्देशों का पालन करने हेतु  तत्पर रहेगा। सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम ने यह भी अवगत कराया कि समस्त शिक्षकों के अवकाश को प्रतिबंधित किया गया है ।अब शिक्षकों को अवकाश हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त मंडला से अनुमति लेनी पड़ेगी एवं अवकाश स्वीकृत कराना पड़ेगा । इसके बाद सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मंडला का भी औचक निरीक्षण किया गया ।उनके द्वारा संस्था की कक्षा 9 से 12 तक समस्त कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं छात्रों को समझाइश दी गई एवं प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों की बैठक प्राचार्य कक्ष में ली गई ।प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया गया की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम दसवीं का 65 एवं 12वीं का 85 प्रतिशत लाने का प्रयास किया जाए एवं जो छात्र अनुपस्थित हैं उनके माता-पिता से संपर्क करके उन्हें स्कूल आने हेतु प्रेरित किया जाए  । लक्ष्य अनुरूप परीक्षा परिणाम ना आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्राचार्य एवं शिक्षको के ऊपर की जाएगी। प्राचार्य श्री टी डी असाटी एवं शिक्षकों ने  सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम के समक्ष छात्रों के शाला में उपस्थित ना होने की समस्या रखी । जबकि प्रतिदिन छात्रों को एवं उनके माता-पिता से अनुरोध किया जा रहा है, कि वे अपने बच्चे को संस्था भेजें। इसी क्रम में 

शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्च माध्य.विद्यालय मण्डला का भी औचक निरीक्षण सहायक आयुक्त विजय सिंह तेकाम द्वारा किया गया। अपने निर्देश में उन्होनें गणित,विज्ञान संकाय में प्रवेश

संख्या बहुत कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। सी व डी ग्रेड के छात्राओं की पृथक से कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए।जो छात्राए अभी भी

शाला नहीं आ रही है, उन्हें डोर टू डोर संपर्क करके छात्रावास बुलाने, प्रतिदिन प्रश्न पत्र तैयार कर

मूल्यांकन लेने,किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न करने, तथा सभी शिक्षकों को स्टॉफ रूम में

बैठाकर छात्रहित में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। पी.टी.आई को छात्राओं के निरन्तर संपर्क में रहते हुए

उन्हें मानसिक रूप से सुदृढ होने के योगाआसन सिखाने के निर्देश दिए ,ताकि छात्राओं को परीक्षावधि में

किसी प्रकार का तनाव न रहें। अतिथि शिक्षकों से भी उन्होने नियमित शिक्षकों की भांति पूरे मनोयोग से

शिक्षण कार्य करने को कहा गया तथा उनके परीक्षा परिणाम के आधार पर ही अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने

के निर्देश प्राचार्य को दिये। चर्चा के दौरान उन्होंने छात्राओं की समस्याएं पूंछी तथा निराकरण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने रसायन शास्त्र प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा शेष कार्य शीध्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। सहायक आयुक्त ने परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए प्राचार्य को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए तथा लापरवाह शिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक

कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। उन्होंने छात्राओं से सामान्य ज्ञान, विज्ञान,गणित, अंग्रेजी के

सामान्य प्रश्न पूछे तथा कहा कि परीक्षापयोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें व पत्रिकाएँ आदि विद्यालय को शीध्र उपलब्ध कराये जायेगें।

No comments:

Post a Comment