रेवांचल टाईम्स :- गर्मी की दस्तक और गर्मियों में पानी आवश्यता से कैसे अनजान जिम्मेदार बीजाडांडी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कालपी जो कि नेशनल हाइवे पर वसा हुआ है हाइवे के किनारे पर लगा हुआ हेंडपंम से कीड़े युक्त गन्दा पानी निकलने की बात सामने आई है और पानी काला धूसर भी है ग्रामीणों और हाइवे से निकलने वाले यात्री का कहना है काफी लंबे समय से इस हेंडपंम से दूषित पानी निकाल रहा है जिसमे कीड़े भी होतें है पानी का रंग काला होता जा रहा है लेकिन मजबूरन इसका उपयोग करना पड़ता हैं क्योंकि कोई और विकल्प नही है वही ग्रामीणों ने बताया कि यह हेंडपंम काफी समय से है पहले इसी हेंडपंम से ग्राम की नल-जल योजना भी संचालित होती थी और पानी भी साफ स्वच्छ होता था रोड निर्माण के बाद से इसके पानी मे बदलाव आ गया और खराब पानी निकालने लगा पर मजबूरन इसका दैनिक जीवन मे उपयोग करना पड़ता है आस पास के दुकानदारों का कहना है इसकी जानकारी पीएचई विभाग को भी दी गई थी विभाग द्वारा इस पानी का क्लोराइट टेस्ट भी किया था परंतु हेंडपंम से निकलने वाले कीड़े युक्त पानी का कोई इलाज नही किया गया
ग्राम पंचायत की लापरवाही से चालू हेंडपंम हो रहा जमीन में दफन
आपको बता दें बाजार वार्ड कालपी में एक और हेंडपंम हैं जो कि ग्राम पंचायत लापरवाही का शिकार हैं बताया गया कि हेंडपंम चालू है और उसमें से कुछ ठीक पानी निकलता हैं परंतु जिस जगह हेंडपंम है वह जमीन विवादित है जिसकी जानकारी पंचायत को भी है और वन विभाग को भी है पानी निकासी को लेकर विवाद है विवाद के बाद कोई निष्कर्ष नही निकल पाया ऐसे में ग्रामीणजन परेशान है काफी समय से हेंडपंम की सफाई नही की गई हेंडपंम की आसपास मिट्टी और कचरे का ढेर लगता जा रहा हैं चालू हेंडपंम जमीन में दफन भी होता जा रहा है।


No comments:
Post a Comment