रेवांचल टाइम्स - कुडारी महिला संगठन ने फिर पकडी़ नाला में निकालते हुए शराब फिर भी शराब कारोबारियों के हौसले हैं बुलंद
सिवनी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री मामलों की धरपकड़ के बावजूद शराब विक्रय कारोबार गाँव गाँव तक फैला हुआ है। शराब की वजह से गाँव में युवा पीढ़ी बिगड़ रही है और शराब पीकर दारू पार्टी मनाकर मोहल्ला पडोस, अपने घरों उत्पात हंगामा मचाया जाता है वही शराबियों की जमघट से महिलाओं एवं बच्चियों का घर से निकलना मुश्किल होने लगा है |
धनोरा मुख्यालय से महज 15 किलो मीटर की दूर में महिलाओं ने अपने गाँव कुडारी मझगवां में शराबियों से तंग आकर आबकारी विभाग का कार्य स्वयं कर रही है ।नारी शक्ति आजीविका मिशन कुडारी की महिलाएं आबकारी विभाग ने साधी चुप्पी देखिए उन नारी शक्ति कि हिम्मत जो गाँव मोहल्ला, दुकानों, जंगल झाडी नदी नालों खेतों में कोई भी समय जाकर अपना लक्ष्य को पूरा कर रही है | नारी शक्ति आजीविका मिशन कुडारी की महिलाओं ने फिर पकडी़ कच्ची शराब नाला में चढी़ थी कच्ची महुआ की भट्टी को ही धरदबोचा इन नारी शक्तियों ने | महिलाओं को देखकर दारू निकालने वाला हुआ फरार | यह मामला धनोरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुडारी का है | नारी शक्ति आजीविका मिशन की महिलाओं ने लिया 100 डायल का सहारा कुछ समय बाद पहुंची धनोरा थाना की 100 डायल पुलिस और देखा उन नारी शक्ति का प्रदर्शन | मोके पर पहुँच कर लिया जायजा और आरोपी सुनील रजक उर्फ ठुल्लू पिता मलोट रजक उम्र 35 वर्ष कुडारी निवासी के खिलाफ पर आबकारी एक्ट 34 (A) के तहत धनोरा थाना में मामला पंजीबद्ध किया गया।
नारी शक्ति आजीविका कि महिलाओं ने बताया है कि हमको देखकर फरार हो गया आरोपी | एक महिने में अन्दर तीन बार पकडी़ महिलाओं ने शराब| नारी शक्तियों ने गाँव को शराब मुक्त बनाने के लिए कस ली कमर | महिलाओं ने नाला में घेरा बंदी कर पकडी़ कच्ची महुआ की शराब |
दो शराब निकाल रहे गंजे की जप्ती बनाई गई है जिसमें मुंशी मिथलेश त्रिपाठी, प्रतीक बघेल आरक्षक, सैनिक रामेश्वर मरावी पायलेट कन्हैया करयाम इन कर्मचारियों के द्वारा कार्य वाही की गई | महिलाओं ने एक बार घर में जाकर समझाइश भी दी शराब बंद करने के लिए परन्तु नहीं मान रहे हैं ।
कुछ लोग |सुत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इन दिनों जिले के अधिकांश गाँव में अवैध रूप से शराब बिक्री का कार्य जोरों से फल फूल रहा है| गाँव की किराना दुकान , पान के ठेले में शराब का भण्डार कर खुलेआम शराब बेच रहे हैं।
नारी शक्ति आजीविका मिशन कुडारी की अध्यक्ष शैलकुमारी उइके, कोषाध्यक्ष राजकुमारी उइके, उर्मिला उइके , गुलाबा यादव बसंती इनवाती, सुनीता इनवाती, राजकुमारी इनवाती, श्याम कली धुर्वे, सुनीता राय,एवं समस्त सदस्य महिलाओं का सहयोग रहा |
अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment