BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीडब्ल्यूडी एसडीओ के संरक्षण में ठेकेदार राय सिंह कंपनी द्वारा किया जा रहा है मनमानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 3, 2021

पीडब्ल्यूडी एसडीओ के संरक्षण में ठेकेदार राय सिंह कंपनी द्वारा किया जा रहा है मनमानी






रेवांचल टाइम्स :-  किरणापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम बोरगांव में पी डब्लू डी रोड का निर्माण रायसिंह एंड कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसमें एसडीओ नेवारे का रायसिंह एंड कंपनी को भरपूर सहयोग मिलने के कारण रायसिंह कंपनी के द्वारा सेवती से बोरगांव पहुंच मार्ग का टेंडर कंपनी द्वारा लिया गया है किंतु स्टेटमेंट के अनुसार ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं किया जाकर गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग कर अपना निजी स्वार्थ साधा जा रहा है


जिसकी शिकायत ग्रामीणों  के द्वारा  एसडीओ नेवारे को घटना स्थल की जानकारी दी गई एसडीओ पीडब्ल्यूडी निवारे के द्वारा घटनास्थल ग्राम बोरगांव में पहुंचकर किए जा रहे पुल निर्माण का निरीक्षण किया गया जिसमें ठेकेदार की अनियमितताएं पाई गई ठेकेदार द्वारा बिना बेश किये फूल का निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं एवं पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करते हुए अपना निजी स्वार्थ सादा जा रहा है



ग्रामीणों के द्वारा रायसिंह एंड कंपनी के कर्मचारी से बात किया जाए तो कंपनी के कर्मचारी के द्वारा ग्रामीणों को धमकी देकर बोला गया कि मैं ही खुद इंजीनियर हूं इंजीनियर से क्या बात करना है और मैं ही पीडब्ल्यूडी का एसडीओ हूं उनसे क्या बात करना बात मेरे से कीजिए



बता दें कि सेवती से लेकर बोरगांव पहुंच मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत 17 पुल का निर्माण किया गया है जो समस्त पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करते हुई ठेकेदार रायसिंह कंपनी के द्वारा अपना निजी स्वार्थ सादा गया है सूत्र बताते हैं कि रायसिंह कंपनी एवं पीडब्ल्यूडी के एसडीओ नेवारे की मिलीभगत होने के कारण ठेकेदार के द्वारा शासन की योजनाओं का दुरुपयोग करते हुए अपना एवं शासकीय कर्मचारियों का भरण पोषण कर रहा है


इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा स्थानी जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया किंतु जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट





No comments:

Post a Comment