BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद के वार्ड प्रभारी की मनमानी के चलते विधवा महिला गौराबाई अहिरवार के आवास की स्वीकृति हुई गोल - - - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 18, 2021

नगर परिषद के वार्ड प्रभारी की मनमानी के चलते विधवा महिला गौराबाई अहिरवार के आवास की स्वीकृति हुई गोल - - -





रेवांचल टाईम्स :- पीएमआवास में वार्ड प्रभारी का लंबा खेल लपेटे में आयेगी नगर परिषद चीचली...


चीचली /नरसिंहपुर प्रधानमंत्री आवास योजना संपूर्ण रूप से देश भर में आवासहीन, गरीब, असहाय और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य विधवा महिला, परित्यक्त महिला, विकलांग महिला /पुरुषों के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवास निर्माण कार्य के लिए पहले प्रमुखता से देने का प्रावधान है। लेकिन नवीन प्रदेश की नगर परिषदों के संचालन में भारी मनमानी ओर भ्रष्टाचार की सीमा पर कारोबार किया गया है। जिनका जीता जागता उदाहरण चीचली तहसील गाड़रवारा जिला नरसिंहपुर की नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार ओर जातीय आधार पर योजना में मनमानी की गई। इस सम्पूर्ण वार्ड में मात्र तीन - चार अनुसूचित जाति के मात्र गरीब परिवार है। जिसमे अहिरवार समाज के तीन बीपीएल परिवारों को नगर परिषद के गठन से लेकर आज तक योजना के लाभ से दुर्भाग्यपूर्ण ओर जातिगत आधार पर ये किया गया है। वार्ड के पार्षद ने अपने चहेते ओर अपने ही समुदाय मुस्लिम परिवारों को लाभान्वित कराया गया है।



चीचली परिषद वार्ड क्रमांक 9 की वृद महिला जो कि अत्यंत गरीब, अनुसूचित जाति की गौराबाई अहिरवार है। जिन्हें छैः माह पूर्व बहुत मुश्किल से आवास राशि आई जिसे न प्रदान करने ओर जातिगत भेदभाव के आधार पर वार्ड क्रमांक 9 के प्रभारी चिन्टू खरे द्रारा द्वेषपूर्ण रवैये के कारण अमीरों को लाभ पहुंचाने का काम किया ओर गरीब बूढी गौराबाई अहिरवार को अनावश्यक रूप से बार - बार बोला कि पटवारी रिपोर्ट लाओ जमीन के कागजात लाओ। इस तरह से परेशान करता चला आ रहा है। स्मरणीय हो कि चीचली नगरी महाराज श्री शंकर प्रतापसिंह जी ने बसाई थी। गौराबाई के ससुर /पति स्वर्गीय गरीबदास अहिरवार को चीचली के राजा साहब जी ने चीचली गांव में बाढ़ के समय वर्ष 1964 में बंदोबस्त नंबर 152 पटवारी हल्का नंबर 76 खसरा नंबर 230 रकबा 0.437 को दान स्वरूप दिया था। जिसमें गौराबाई और उनके दो बेटे लगभग 55 वर्षों से निवास कर रहे हैं। तथा मकान टैक्स, बिजली बिल व अन्य टैक्स अदा करते चले आ आ रहे उक्त आजा परिवार के काबज भूमि के सन्दर्भ में चीचली राजा साहब की भूमि नामित पुत्री की सहमति और दान राजा पिता द्रारा करने पर प्रधानमंत्री आवास गौराबाई और उनके पुत्रों को भूमि दान पुष्टि प्रमाण पत्र भी चीचली नगर परिषद को दे देने के बाद भी आवेदकों को जानबूझकर योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री महोदय, प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग एवं आवास भोपाल के साथ साथ मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग मध्यप्रदेश शासन भोपाल को करते हुए सरकार से मांग की गई है की वार्ड प्रभारी चिन्टू खरे के खिलाफ शीघ्र दण्डात्मक कारवाई की जाये। तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में की गई धांधली की भी जांच की मांग की गई है।

       मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने दलित समाजसेवी पत्रकार मूलचंद में धोनि

या को शिकायत करने पर भरोसा दिलाया है कि आपके गरीब परिवार पर जिस भी अधिकारी या कर्मचारी द्रारा अन्याय ओर भेदभाव किया है उनके खिलाफ शक्त कार्यवाही होगी।

अजब-गजब: इस झील में भक्त फेंकते हैं सोना-चांदी


No comments:

Post a Comment