रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर केंद्र और राज्य सरकार एक ओर तो करोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है नैनपुर शहर में व्यापक प्रचार प्रसार में होने के कारण भी बहुत कम लोग ही कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण हेतु पहुंच रहे हैं वहीं टीकाकरण में लगे हुए स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है ज्ञात हो कि नैनपुर चिकित्सालय में करोना महामारी में लगे हुए सभी कर्मचारी वापस हो गए हैं अब जितने कर्मचारी बचे हैं उनसे ही स्वास्थ्य सेवा और टीकाकरण में काम लिया जा रहा है किंतु स्टाफ की कमी के चलते वृद्ध जनों को वार्ड नंबर 14 आई टी आई के पीछे में स्थित 100बिस्तरीय अस्पताल में टीकाकरण हेतु यहां-वहां भटकना पड़ रहा है मात्र 3 कमरों में संचालित टीकाकरण को भी यहां का स्टाफ संभाल नहीं पा रहा है।
इनका कहना है--
कोविड-19 में स्टाफ आया था वह वापस हो चुके हैं हमारे पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है जो है उन्हीं से काम लिया जा रहा है अब अस्पताल देखें कि टीकाकरण।
डॉ सुरेंद्र बरकड़े बीएमओ नैनपुर चिकित्सालय

No comments:
Post a Comment