BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बच्ची को गोद में लेकर हाथी के साथ फोटो खिंचवा रहा था ये शख्स, तभी आ गया गजराज को गुस्सा और फिर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 24, 2021

बच्ची को गोद में लेकर हाथी के साथ फोटो खिंचवा रहा था ये शख्स, तभी आ गया गजराज को गुस्सा और फिर...

 


आपने कई बार किसी पार्क (Park) या जंगल (Jungle) में लगे साइनबोर्ड (Signboard) पर लिखा देखा होगा कि, 'जानवरों के साथ फोटो क्लिक कराना खतरनाक हो सकता है.' बावजूद इसके तमाम लोग इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर आराम से फोटो (Photo) खींच लेते हैं, लेकिन यकीनन ये आपकी जान के लिए खतरा पैदा कर सकता है, जैसा कि सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में एक शख्स के साथ हो गया.

दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें किसी पार्क में एक शख्स अपने बच्चे को गोद में लेकर हाथी (Elephant) के साथ फोटो फिंचवा रहा है. तभी हाथी को गुस्सा आता है और वह दौड़ता हुआ शख्स की ओर आता है. उसके बाद क्या होता है ये आप खुद वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं. इस वीडियो को शांति (Santi) नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से शेयर किया है.

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, एक आदमी ने खुद के साथ बच्ची को भी करीब-करीब हाथी द्वारा मरवा डाला. ये वीडियो अमेरिका (US) के सेन डियागो चिड़ियाघर (San Diego Zoo) का बताया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है सेन डियागो चिड़ियाघर में एक शख्स बाड़ को पार कर हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच जाता है. इस दौरान उस शख्स ने अपनी गोद में अपनी छोटी से बच्ची को भी ले रखा है. जब वह फोटो क्लिक कराने लगता है तभी हाथी को गुस्सा आ जाता है और वह गुस्से में चिंघाड़ते हुए तेजी से उस शख्स की ओर दौड़ता है.

हाथी की गुस्से वाली आवाज सुनकर वह शख्स अपनी बच्चे को लेकर भागने लगता है और जल्दी से बाड़ को पार करने लगता है. लेकिन हड़बड़ी में उसकी बच्ची बाड़ के पास ही छूट जाती है, लेकिन गनीमत ये रही कि जैसे ही हाथी बाड़ के पास पहुंचा वह ठहर गया और शख्स ने अपनी बच्चे को जल्द से उठा लिया. इस तरह से बच्ची और उसके पिता की जान बच पाई वरना कुछ अनहोनी हो सकती थी.


No comments:

Post a Comment