BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निवास 1312 युवाओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 24, 2021

निवास 1312 युवाओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि


निवास :-  खेरमाई मंदिर निवास के प्रागंण में 1312 boys युवाओं द्वारा महान क्रांतिकारी भगत  सिंह  सुखदेव एवम् राजगुरु की शहादत की पुण्यतिथि तथा शहीद दिवस के रूप में  मनाया गया। युवाओं द्वारा इन महान क्रांतिकारियों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया उनके देश के प्रति सच्ची भक्ति ,सेवा और उठाए गए साहसी कदम को लोगो के बीच दोहराया गया।  और सदैव समय के अंत तक इतिहास में दोहराने की बात की गई। युवा अभिषेक ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी 1931 को तीनों शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी और यह तीनों युवा देश के लिए हंसते हुए फांसी पर झूल गए थे। देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले इन शहीदों की शहादत को भूला नहीं जा सकता है। आज का दिन भारतवासियों को याद दिलाता है कि युवाओं ने कैसे देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी। इस शहीद दिवस  पर आज खेरमाई मंदिर निवास के प्रागंण में अभिषेक ठाकुर, शुभांशु  वरकड़े, आशीष परस्ते, निलेश ठाकुर मोक्ष जैन ,शिवम यादव,वैभव मरावी, करन ठाकुर ,अर्पित ठाकुर ,अमन यादव , हेमंत बनवासी , प्रणव ,हर्षित तिवारी, पुण्य चौकसे,स्वप्निल मिश्रा सहित अनेक युवा शामिल हुए।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment