रेवांचल टाईम्स :- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खेरमाई मंदिर निवास में 10.03.2021 दिन बुधवार को रात्रि 9 बजे से सुबह 9 बजे संकीर्तन रामसत्ता 12 घंटे तक 11.03.2021 दिन गुरुवार समय सुबह 11 बजे हवन एवं अभिषेक शाम 4 बजे विशाल भंडारा शाम 6 बजे खेरमाई समिति ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा रात्रि 8 बजे विशाल महाआरती के बाद सम्पन्न किया जाएगा।
इसके अलावा नगर के अन्य मंदिरों में भी महा शिवरात्रि को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महा शिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह पाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने का प्रबंध कर रहे हैं वहीं व्रत रखने के लिए भी तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
नगर के विभिन्न स्थानों पर महा शिवरात्रि मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment