रेवांचल टाईम्स :- लंबे अर्से से पदोन्नति की राह देख रहे पुलिस कर्मियों को प्रमोशन शुरु कर दिया गया है। वहीं चौरई थाने के प्रधान आरक्षक से एएसआई बनाए 4 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण जिले से बाहर भी किया गया है। पुलिस विभाग में पदोन्नति शुरु होने से पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। काफी लंबे समय से पुलिस कर्मी अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे। पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रधान आरक्षक से एएसआई बने पुलिस कर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रदीप सिंह व थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा द्वारा भी सहायक उपनिरीक्षक की वर्दी पर स्टार लगाए गए। प्रधान आरक्षक सुहेल खान, सुमेर सिंह, मानसिंह बघेल, प्रेम नारायन सूर्यवंशी, को स्टार लगाकर वधाई दी उन्होंने कहा कि आगे और जुनून के साथ काम करें।
बता दें कि शासन द्वारा पदोन्नति आदेश जारी करते हुए कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बनाया है। इनकी पदोन्नति पर मंगलवार को पुलिस थाना चौरई में एस डी ओ पी प्रदीप सिंह बालरे ने स्टार लगाते हुए बधाई दी और सभी को पूर्ण ईमानदारी एवं सत्य निष्ठा से इसी जुनून के साथ आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पदोन्नति कई वर्षों के बाद मिली है। सभी प्रधान आरक्षक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
इस दौरान चौरई एस डी ओ पी प्रदीप सिंह बालरे एवं थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment