रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर में भी मास्क नहीं पहनने वालों पर की गई कार्रवाई प्रदेश भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी कोरोना के दिशा निर्देशो का पालन कराने सख्ती बरती जा रही है।इसी क्रम में मास्क ना पहनने वालों के विरुद्ध जिले के ग्रामीण एव नगरीय निकायों में चालानी कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण इलाकों में मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई एवं जिले भर में ₹8600 की राशि वसूली गई।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की आम जनता से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इन दिनों देश के साथ-साथ प्रदेश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिलेवासी कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा- निर्देशों का सख्ती से पालन करें ,मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं अनावश्यक घर से ना निकले। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment