BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निशान ए खालसा पंजाब सेमीफाइनल में, सिवनी बॉयज को दी 7 विकेट से मात... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 16, 2021

निशान ए खालसा पंजाब सेमीफाइनल में, सिवनी बॉयज को दी 7 विकेट से मात...



रेवांचल टाईम्स :- बालाघाट एवं पंजाब के मध्य पहला सेमीफाइनल आज.मण्डला स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में चल रहे सांसद कप टी-20 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में निशान ए खालसा पंजाब ने सिवनी बॉयज को 7 विकटों से हराकर सेमीफइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया है। इसके पूर्व टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिवनी बॉयज की टीम निर्धारित 20 ओवर नहीं खेल सकी और 18 वे ओवर में 111 रन बनाकर पूरी टीम पॅवेलियन लौट गई। सिवनी की ओर से सर्वाधिक मोहम्मद इरफान ने 19 बॉल में 31 रन बनाये। 112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निशान ए खालसा पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही, पहला विकेट 18 में खोने के बाद 33 रन में 3 विकेट गिर गए।  उसके बाद चौथे विकेट के लिए नयन चव्हाण 50 और कौस्तुभ 31 की नाबाद साझेदारी ने सिवनी को उबरने का कोई मौका नहीं दिया और निशान ए खालसा पंजाब ने सिवनी को 7 विकटों से हराकर मैच जीत लिया। निशान ए खालसा पंजाब के नयन चव्हाण ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 43 बॉल में नाबाद 50 रनो का योगदान दिया, उनके इस हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

मैच के दौरान मंच में बतौर अतिथि डॉ. सुनील यादव, चंद्रेश खरे, मतीन खान, सलीम खान, पंकज उसराठे, अजय शीरवानी, मानस चौरसिया, हफीज खान, असरफ अली, नीलेश राय, वीरेन्द्र नामदेव, जावेद अली, सिकंदर अली, सौरभ खरबंदा, सुधीर उपाध्याय, पवन पटैल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मैच शुरू होने के पूर्व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।

इनकी रही विशेष भूमिका

        इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद कप आयोजन समिति के प्रमुख वेद प्रकाश कुलस्ते, क्षितिज शुक्ला, आशीष झारिया, नितांत ठाकुर, जितेंद्र नंदा, ऋषभ सिन्हा, अंकित ज्योतिषी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु सिरसाम, यशवंत मरावी, पीयूष कार्तिकेय, अनुराग बिट्टू चौरसिया, संतोष तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment