BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत का कारनामा 10 महीने में फायर टैंकर हो गया बर्बाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 30, 2021

पंचायत का कारनामा 10 महीने में फायर टैंकर हो गया बर्बाद


रेवांचल टाईम्स - पूरा मामला जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलारा में मई 2020 में सांसद ढाल सिंह बिसेन द्वारा प्रदान किया गया फायर टैंकर पंचायत की लापरवाही के कारण बर्बाद हो गया जबकि सांसद महोदय द्वारा आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए और जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी होने के कारण आग बुझाने की फायर गाड़ी पहुंचने में समय लगने के कारण फायर टैंकर दिया गया था मगर पंचायत ने उसका उपयोग मात्र टैंकर के रूप में करते हुए प्रधानमंत्री आवास बना रहे लोगों को और खेत में चल रहे कामों के लिए दिया और 10 महीने में टैंकर की यह हालत हो गई है कि वह अब आग बुझाने की हालत में भी  नही रह गया  ग्रामीणों ने बताया कि फायर टैंकर आने के बाद आसपास के गांवों में तीन चार घटनाएं आगजनी की हुई मगर आग बुझाने के लिए कभी फायर टैंकर का श्रीगणेश भी नहीं हुआ और यह बर्बाद हो गया जबकि फायर टैंकर एक बार भी किसी काम मे नही आया और उसे व्यक्तिगत कार्य में देने पर पंचायत में कोई राशि भी नही वसूली अब इसे ठीक कराने के लिए शासन के पैसे का दुरुपयोग होगा।



अब सवाल उठता है कि........ 



1 लापरवाही यदि जबाब दारो से हुई है तो टैंकर की रिपेरिग का खर्च भी उन्हीं से वसूल होना चाहिए।....


2 क्या विधायक, सांसद के द्वारा दी गई सामग्री की कोई जांच नही करता......


3 क्या जनपद पंचायत इस कि जाँच करा पाएगी की इसी तरह कर दाता के पैसे का दुरुपयोग होता रहेगा।


4 और जितनी जगह फायर टैंकर दिए गए हैं उनके हाल भी क्या कोई जबाबदार देखने पहुँच पायगे।


जिला ब्यूरो विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment