BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धनोरा थाना प्रभारी के सी पटेल हुए लाइन अटैच एएसआई ठाकुर और आकाश शरणागत निलंबित......जाने क्यों - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

धनोरा थाना प्रभारी के सी पटेल हुए लाइन अटैच एएसआई ठाकुर और आकाश शरणागत निलंबित......जाने क्यों

 वर्दी को कलंकित करते पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज



रेवांचल टाइम्स - 10 दिन में 5 पुलिसकर्मियों के ऊपर गिरी गाज  10 दिन के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों वर्दी को कलंकित करने वाले मामले एवं विवादित मामले सामने आने के बाद एसपी ने 4 लोगों को निलंबित कर दिया जबकि एक सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया ।


अब सवाल यह उठता है कि


आखिर ईमानदार एसपी के रहते भ्रष्ट कारनामा करने वाले पुलिसकर्मियों को डर क्यों नहीं है ?

          वर्दी को कलंकित कर रहे पुलिसकर्मी को नहीं है किसी का भय......


ममाला

          धनोरा थाना प्रभारी के सी पटेल हुए लाइन अटैच एएसआई ठाकुर और आकाश शरणागत निलंबित......


         धनोरा थाना अंतर्गत भसूडा पिपरियाराशि नेमती विश्वकर्मा का है वीडियो वायरल हुआ जिस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके घर मेहमान आए हुए थे ।जिसके लिए शराब लेने बच्चों को भेजे थे यह बच्चे डेढ़ लीटर शराब लेकर घर आ रहे थे। तभी आकाश और रोहित नामक दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और थाना ले आए थाना लाने के बाद जब नेमती विश्वकर्मा थाना पहुंची तो वहां पर मौजूदआरक्षक आकाश शरणागत और एएसआई एन पी ठाकुर ने गाड़ी के कागजात मंगवाए नेमती विश्वकर्मा के द्वारा गाड़ी के कागजात लेने के बाद नेमती विश्वकर्मा को अपमानजनक तरीके से बातें करते हुए एक बच्चे को छोड़ने की और दूसरे बच्चे के लिए मामला दर्ज करने की बात किए और धमकाते हुए पढ़ने वाले बच्चे हैं। भविष्य खराब हो जाएगा कहते हुए ₹10000 की मांग भी किया पैसे लेकर दोनों ने एक को तो छोड़ दिया लेकिन एक के ऊपर मामला बना दिया जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और एसपी ने थाना प्रभारी केसी पटेल को लाइन अटैच कर दिया जबकि पैसे लेने वाले एएसआई व आरक्षक को निलंबित कर दिया।


पलारी चौकी एसआई हेमंत बाबरिया भी हो चुके हैं निलंबित


यह है उनका मामला


पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का यह तीसरा मामला 15 फरवरी को पलारी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हेमंत बावरिया को एक ऑडियो वायरल हुआ था ।जिसमें वह पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जब ऑडियो वायरल हुआ था ।तब एसपी ने हेमंत बाबरिया को निलंबित कर दिया.


लखनादौन थाना का भी है मामला


लखनादौन थाने में भी पैसे लेते जगदीश घोड़ेश्वर भी कैमरे में हुए थे कैद.....

       

     16 फरवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था जब लखनादौन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जगदीश घोड़ेश्वर के द्वारा थाना के भीतर एक मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे दिए गए थे तब वीडियो वायरल हुआ था जब भी जिला पुलिस अधीक्षक ने जगदीश घोड़ेश्वर को निलंबित कर दिया था।


अखिलेश बंदेवार एवं विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment