BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भ्रस्ट सरपंच के ऊपर गिरी गाज... रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गयी सरपंच साहिबा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 25, 2021

भ्रस्ट सरपंच के ऊपर गिरी गाज... रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गयी सरपंच साहिबा...



रेवांचल टाइम्स - पंचायतों का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर नहीं है लगाम संबंधित अधिकारियों नहीं है ध्यान जिसका परिणाम यह है कि भ्रष्टाचार की समस्त सीमा र्लांग कर सरपंच जेसै लोग  दे रहे हैं अंजाम नहीं है किसी का डर


        नेशनल हाइवे पर स्थित सांसद आदर्श गांव गोपालगंज की 30 वर्षीय प्रभारी सरपंच राजकुमारी बरकड़े को विशेष स्थापना संगठन लोकायुक्त दल जबलपुर ने गुरूवार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त दल में शामिल डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत गोपालगंज भवन में प्रभारी सरपंच राजकुमारी पति नंदकिशोर बरकड़े को प्रार्थी जागेश्वर पुत्र कंचनलाल चंद्रवंशी (35) गोपालगंज गांव निवासी से 4 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी सरपंच द्वारा प्रार्थी जागेश्वर की निजी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। बाद में 4 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसकी शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त दल जबलपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच करने के बाद लोकायुक्त दल ने गुरूवार सुबह प्रार्थी को रिश्वत के रुपये लेकर प्रभारी सरपंच के पास पंचायत भवन भेजा, जहां प्रभारी महिला सरपंच ने रिश्वत रुपये अपने पास रख लिए।पीछे से लोकायुक्त दल में शामिल अधिकारियों ने प्रभारी सरपंच को रिश्वत के रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई में डीएसपी जेपी वर्मा, निरीक्षक स्वप्निल दास, मंजू किरण तिर्की, आरक्षक अमित मंडल, आरक्षक दिनेश दुबे, विजय सिंह, महिला आरक्षक लक्ष्मी, ड्रायवर राकेश विश्वकर्मा शामिल रहे।


विनोद दुबे एवं अखिलेश बंदेवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment