रेवांचल टाईम्स :- संत रविदास ने जाति विहीन और भेदभाव रहित समाज निर्माण किया है।
कबीरपंथी रैदास समाज युवा संगठन द्वारा शुक्रवार को चांद में संत रविदास जयंती आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे शामिल हुए। पूर्व विधायक दुबे ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दुबे ने कहा की संत रविदास जी ने हमेशा पाखंडवाद, जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करने का कार्य किया। उन्होंने सभी को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर ही चलकर मानव समाज का कल्याण संभव है। संत रविदास ने हमें आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक रूप से लड़ना और जीना सिखाया आज उनकी जयंती के मौके पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज के कमजोर वर्गों और दलितों के बच्चों की शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, बिस्सु पटेल,कामेंद्र ठाकुर,आदित्य ठाकुर,अमित चौधरी आदि आयोजन समिति सदस्य, महिलाएं मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment