BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनेरी में नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में मां नर्मदा प्रतिमा स्थापित कर, किया हवन भंडारा एवं रात्रि जागरण का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 21, 2021

मनेरी में नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में मां नर्मदा प्रतिमा स्थापित कर, किया हवन भंडारा एवं रात्रि जागरण का आयोजन





रेवांचल टाईम्स :- त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे त्रिदिवसीय कार्यक्रम के साथ, धूमधाम से मनाई गई मां नर्मदा की जयंती स्थापित की गई मां नर्मदा की प्रतिमा:- ग्राम मनेरी के सुप्रसिद्ध स्थल खेरमाई प्रांगण में नर्मदा प्रकट उत्सव के उपलक्ष में स्थापित की गई मां नर्मदा की प्रतिमा रात्रि कालीन जबलपुर संस्कारधानी से आए हुए कलाकारों के द्वारा सुंदर प्रस्तुतियों के साथ हुआ भव्य देवी जागरण


किया गया हवन एवं कन्या भोज:- कार्यक्रम के द्वतीय दिवस ग्राम के युवाओं एवं ग्राम वासियों के द्वारा हवन एवं कन्या भोज का आयोजन  कर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही युवाओं ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। रात्रि कालीन ग्राम के रामायण मंडल के द्वारा सुंदर प्रस्तुति ओं के साथ जागरण किया गया।


गाजे बाजे के साथ निकाला गया चल समारोह:- कार्यक्रम के तृतीय दिवस गाजे बाजे के साथ चल समारोह कर मां नर्मदा की प्रतिमा को ग्राम का भ्रमण कराया गया माना जाता है कि मां नर्मदा जीवनदायिनी है मां नर्मदा के दर्शन से ही कट जाते हैं भक्तों के सारे कष्ट। मां नर्मदा के चल समारोह में ग्राम भ्रमण करते हुए सभी मंदिरों पूजन अर्चन किया गया। 


कार्यक्रम में उपस्थित रहे:- सुधीर तिवारी,अभिलाष तिवारी झरिया,रोशन चक्रवर्ती, सौरभ तिवारी,आनंद नामदेव,राजकुमार बर्मन,दिनेश झरिया,वीरेंद्र साहू, महेंद्र साहू,पप्पू कुशवाहा,सुशील साहू,जगन्नाथ झरिया, सागर नामदेव,अमन तिवारी,सुरेन्द्र झरिया,रूपेश झरिया,धर्मेन्द्र झरिया,गोपी चक्रवर्ती,राजेश झरिया,रघुनंदन नामदेव एवं समस्त युवा साथियों के साथ भारी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

No comments:

Post a Comment