BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संभागीय मीडिया कार्यशाला कटनी मे उत्‍कृष्‍ट मीडिया कार्य के लिए सम्‍मानित हुआ जिला अभियोजन कार्यालय छिंदवाडा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 21, 2021

संभागीय मीडिया कार्यशाला कटनी मे उत्‍कृष्‍ट मीडिया कार्य के लिए सम्‍मानित हुआ जिला अभियोजन कार्यालय छिंदवाडा

 


पीडित को न्याय दिलाने में लोक अभियोजन की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण है, उस संदेश को पीडित और समाज में पहुँचाने में मीडिया का रोल भी उतना ही महत्वपूर्ण है, उक्त  आशय के उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्यामाचरण उपाध्याय द्वारा जिला अभियोजन कार्यालय कटनी द्वारा आयोजित जबलपुर संभाग की मीडिया कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए ।  

स्थानीय होटल ऋषि रेजेंसी में दिनांक 20/02/2021 को आयोजित पीडितोन्मुख अभियोजन के नए आयाम विषयक उक्त कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा पीडित को न्याय दिलाने में मीडिया और लोक अभियोजन के अंर्तसंबंधों की व्याख्‍या करते हुए कहा गया कि लोक अभियोजन की सकारात्मक खबरों अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किए जाने से अपराधियों के मन में जहॉं न्याक प्रशासन के प्रति सम्मान पैदा होगा और जहॉं अपराध पर अंकुश लगेगा वहीं पीडित व्‍यक्ति मन में आत्मविश्वास उत्पन्न होगा।  अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी  जगदीश गोंमे द्वारा महत्वपूर्ण घटनाओं के प्रकाश में मीडिया की भूमिका बताते हुए न्याय व्यवस्‍था में उसके योगदान को निरूपित किया।  

चर्चा में भाग लेते हुए पत्रकार गोपाल सिंघा‍निया, संतोष मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, अनिल तिवारी ,श्विश्वदर्शन , विशेष लोक अभियोजक जिया लाल चौधरी एवं बालाघाट डी पी ओ  खुलीलाल वर्मा द्वारा न्यायालयीन समाचार के प्रकाशन विषयक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।  

उक्त कार्यशाला में आठ जिलों के मीडिया सेल अभियोजन अधिकारी/कर्मचारी सहित स्थानीय पत्रकार एवं मीडिया कर्मी प्रतिभागिता किए।

 कार्यशाला में वर्ष 2020 में संभागीय स्तर पर उत्‍कृष्‍ट मीडिया कार्य कर प्रथम स्थान अर्जित करने पर जिला छिंदवाडा को सील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

      उक्त कार्यशाला में जबलपुर  संभाग के आठ जिले के अभियोजन मीडिया अधिकारी जिसमे जिला अभियोजन कार्यालय छिंदवाडा से मीडिया प्रभारी  रतन धुर्वे, सहायक मीडिया प्रभारी  परितोष देवनाथ एवं मीडिया सहायक  दिलभानशा धुर्वे सम्मिलित हुए जिन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर, प्रमाण पत्र वितरण किए गए।     

       कार्यशाला का सफल और प्रभावी संचालन संभागीय मीडिया प्रभारी  अभिषेक मेहरोत्रा एवं  जिला अभियोजन अधिकारी कटनी  हनुमंत किशोर शर्मा द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment