BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महिला मंडल ने किया हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 19, 2021

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महिला मंडल ने किया हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम

 


रेवांचल टाईम्स :- अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय समाज महिला मंडल नैनपुर के द्वारा स्थानीय किरार मंगल भवन पर 18 फरवरी 2021 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में किरार क्षत्रिय समाज संरक्षक उर्मिला ठाकुर, जय श्री ठाकुर एवं किरार छत्रिय समाज जिला अध्यक्ष संध्या ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष कलावती पटेल, जिला संयोजक शारदा ठाकुर के द्वारा मां दुर्गा व भगवान बलराम जी के छायाचित्र पर तिलक वंदन माला अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुकू लगाकर चूड़ी बिंदी श्रंगार प्रदान कर सम्मान किया। और सदा सौभाग्यवती रहने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय समाज महिला मंडल संरक्षक उर्मिला ठाकुर ने कहा कि हल्दी कुमकुम महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है। एवं

हल्दी कुमकुम लगाकर महिलाएं एक-दूसरे को सौभाग्य वती होने का आशीर्वाद देती है अतः इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए इससे एकता बढ़ती है व आपसी उत्साह और सामाजिक संबंधों का संचार होता है। 

जिला अध्यक्ष संध्या ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा ऐसे कार्यक्रम के माध्यमों से हम महिलाएं एक दूसरे के संपर्क में बने रहते हैं तथा संवाद करने का अवसर मिलता है महिलाएं को एकजुट होकर सामाजिक राजनीतिक,सांस्कृतिक,धार्मिक ऐसे सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। और समाज का मान सम्मान को बनाए रखने के लिए हम सभी को मिलकर आगे आना होगा। जिससे समाज कि आने वाली पीढ़ी को एक अच्छी सोच के साथ एक नई दशा व दिशा मिल सके। उपस्थित सभी महिलाओं का मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में शामिल होने उपस्थित महिलाओं को धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में संरक्षक पिंकी ठाकुर,लक्ष्मी ठाकुर,जयंती ठाकुर,जामवंती ठाकुर, सावित्री ठाकुर,जिला किरार क्षत्रिय समाज महामंत्री निर्मला ठाकुर,उप महामंत्री स्वाति ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अहिल्या ठाकुर, जिला सचिव संध्या ठाकुर, उपसचिव मीना ठाकुर, संयुक्त सचिव रत्ना ठाकुर,जिला संगठन मंत्री रानी ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी रानू ठाकुर,नगर अध्यक्ष नीतू ठाकुर,नगर उपाध्यक्ष ममता ठाकुर, सरोज ठाकुर,संगीता ठाकुर,रुकमणी ठाकुर,ललिता ठाकुर,सविता ठाकुर,शकुन ठाकुर, के अलावा नैनपुर, निवारी, मक्के, मोहगांव, अलीपुर धतूरा, ग्रामीण क्षेत्रों से भी समाज की महिलाएं उपस्थित रहे ही।

No comments:

Post a Comment