BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुलाने पर नहीं आए तहसीलदार, गृह मंत्री ने भरी मंच से किया सस्पेंड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 1, 2021

बुलाने पर नहीं आए तहसीलदार, गृह मंत्री ने भरी मंच से किया सस्पेंड


रेवांचल टाईम्स :- प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने मंच से तहसीलदार का नाम पुकारा, जब नाम पुकारने के बाद भी वो हाजिर नहीं हुए तो गृह मंत्री ने मंच से ही तहसीलदार को निलंबित कर दिया। ये वाक्या रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिले का है। लोगों ने उनको सरकारी कामकाज की दिक्क्त बताई। जिसके बाद गृह मंत्री ने स्टेज से तहसीलदार को बुलाया। हाजिर न होने पर मंच से ही सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया।

इसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि दतिया के बड़ौनी में गरीबों को राशन पात्रता पर्ची वितरण में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार सुनील वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं के अमल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र रविवार को दतिया के बड़ौनी दौर पर थे। बड़ौनी के स्थानीय लोगों ने तहसील में प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी समस्याएं बताईं। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने माइक लिया और मंच से ही तहसीलदार सुनील वर्मा का नाम लेकर हाजिर होने को कहा। प्रदेश के गृह मंत्री ने तीन बार तहसीलदार सुनील वर्मा का नाम लिया। इसके बाद भी जब तहसीलदार हाजिर नहीं हुए तो गृह मंत्री ने तहसीलदार को स्टेज से  सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया। उनके इस ऐलान के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।

No comments:

Post a Comment