BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुर बसन्त का आयोजन आज साहित्य, संगीत, संस्कृति को समर्पित संस्था युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 19, 2021

सुर बसन्त का आयोजन आज साहित्य, संगीत, संस्कृति को समर्पित संस्था युवा प्रतिभा प्रोत्साहन मंच




 रेवांचल टाइम्स  - छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश द्वारा आज स्थानीय सिंधु भवन में शास्त्रीय संगीत एवं सम्मान समारोह सुर बसन्त आयोजित किया जावेगा।  इस सन्दर्भ में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक राकेश ‘राज‘ ने बताया कि संस्था द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सुर बसन्त आयोजन का यह तृतीय वर्ष है। जो कि पूर्व में दो दिवसीय आयोजित किया जाता रहा है किन्तु वर्तमान में वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा उक्त आयोजन को एक दिवसीय  आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया  है। सरस्वती पूजन उपरांत इस वर्ष के आयोजन में शास्त्रीय उपशास्त्रीय गायिका डॉ. श्रीमति अरूणा परांजपे शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी वहीं तबला संगत लोकेश मालवीय, हारमोनियम संगत प्रशांत सोनी एवं तानपुरा संगत नीलिमा मालवी करेंगी। आमंत्रित कलाकार संस्कारधानी जबलपुर से हमारे बीच उपस्थित होंगे। वहीं जिले की विभिन्न विधाओं से जुड़ी युवा प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जावेगा।

इनका होगा सम्मान - डॉ. श्रीमति अरुणा परांजपे संगीत गौरव सम्मान), व्ही केयर फॉर ऑल युवा समूह, छिंदवाड़ा आर्टिस्ट युवा समूह, ऋषभ बुंदेलिया (युवा प्रतिभा सम्मान), आरती मानेकर (युवा प्रतिभा सम्मान), नीलिमा बुनकर (युवा प्रतिभा सम्मान), श्रीराम नाम सेवा समिति (समाजसेवा)उक्त आयोजन स्थानीय सिन्धु भवन मोहन नगर के पास, शाम 07 बजे से आयोजित होगा। संस्था के  रविन्द्र चौरासे, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, पंकज बोंडे, अमित सोनी, रुचित बरमैया, अभिषेक श्रीवास्तव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, प्रवीण चौरासे, कपिल मानकर, सोनू चौरसिया, पियूष मोटघरे, मोहित कपाले, सुरेन्द्र डेहरिया, अर्जुन वर्मा, यदुसिह वर्मा आदि पदाधिकारियों ने संगीत रसिक श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment