BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में सीवर लाइन निर्माण कार्य के पाइप बिछाने के चलते सड़क के हुए हाल बेहाल राहगीर हो रहे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 19, 2021

जिले में सीवर लाइन निर्माण कार्य के पाइप बिछाने के चलते सड़क के हुए हाल बेहाल राहगीर हो रहे




रेवांचल टाइम्स .. आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में इन दिनों सीवर लाइन निर्माण कार्य चल रहा है वही इस निर्माण कार्य  मैं गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने के कारण हाल बेहाल हो चुकी रोड़  इसी बीच मौसम ने अचानक करवट ली और जिले में भारी बारिश होने के चलते कई इलाकों में लोगों के लिए चलने और मोटरसाइकिल चलाने के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई खोदी गई मिट्टी के कीचड़ से चलते लोगों को सड़क पर निकलने और बाइक चलाने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इस वजह से मोटरसाइकिल चालक का कहना है फिसलकर गिरने से बड़ी घटना भी घट सकती है और यहां एक बड़ी घटना को अंजाम देने की राह तक रहा है वार्ड नंबर 4 के मस्जिद मोहल्ला से लेकर किशोरी मोहल्ला होते हुए सिविल लाइन तक यही हाल है जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है और आलम यहां है कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली और ठेकेदार की भारी लापरवाही के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण जनता में आक्रोश व्याप्त है काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है आगे भी बारिश होने के कारण कीचड़ होने की आशंका बनी हुई है और लगता है फिर लोगों को कीचड़ से परेशान होना पड़ेगा ठेकेदार की लापरवाही के चलते



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment