रेवांचल टाइम्स - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व अन्य संगठन हुए शामिल
सिवनी 25 फरवरी दिन गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा का भव्य कार्यक्रम सिवनी बस स्टैंड के सामने दशहरा मैदान में संपंन हुआ।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संयोजक मनोज सिंह जी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष राजू शरणागत , अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री बेटू जी चंदेल राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष शिव उसरेठे राष्ट्रीय किसान परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ प्रमोद राय के आतिथ्य मे संपन हुआ। त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हर युवा को पता होना चाहिए हम श्रीराम के वंशज हैं ।जो संदेश प्रभु श्री राम ने रावण के वध पर अपने सैनिकों को दिया था उसका आज भारत के युवाओं को पालन करना चाहिए । सैनिक जब युद्ध में पहला कदम बढ़ाता है तो वह संसार की सभी मोह माया को छोड़कर आगे बढ़ता है। उस समय उसके सारे रिश्ते नाते पीछे रह जाते हैं। यहां तक की जीवन का मोह भी साथ नहीं चलता, वह मोह माया के सारे बंधन छोड़ कर एक योगी की भांति बस एक ही लक्ष्य पर दृष्टि टिकाकर आगे बढ़ता है। हमें आज भी स्कूलों में गलत इतिहास पढ़ाया जाता हैऔर जिन पापियों ने हमारे देश को तोड़ा,हमारी समृद्ध परंपरा, सभ्यता को नष्ट किया,हमारी संस्कृति को तोड़ने का प्रयास किया, हमारे लाखों नागरिकों को क्रूरता और धोखे से मारा उन्हें महान बताया जाता हैं।आज समय आ गया है कि हम उन गुलामी के चिन्हों को,गलत इतिहास को हटाने का काम करें।गुलामी के प्रतीक बड़े बड़े शहरों के नाम व सड़कों का नाम बदलने का काम करें।अयोध्या तो झांकी है.. सौगंध खाओ, मथुरा काशी बाकी है ।
हम गुलामी के चिन्ह मिटाकर ही रहेंगे।
हम संकल्प लें भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। यह वंदन की भूमि है ,यह अभिनंदन की भूमि है ।यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है ।हमारे लिए इसका कण-कण शंकर है। हम जिएंगे तो भारत के लिए और मरेंगे तो इस भारत के लिए।मरने के बाद भी गंगाजल में बहती हुई हमारी अस्थियों को कोई कान लगाकर सुनेगा तो एक ही आवाज आएगी , वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक बंदेवार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा के दिशा-निर्देश पर राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ-साथ हिंदू समाज को संगठित कर संस्कारवान और संस्कृतिवान तथा वैदिक परंपराओं के अनुरूप समाज को संगठित करते हुए इस राष्ट्र को आध्यात्मिक दृष्टि से भी विश्व शिखर पर पहुंचाने संगठन का विस्तार करते हुए सनातन धर्मावलंबियों को संगठित किया जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय किसान परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. प्रमोद राय व अन्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होकर जन समुदाय को संबोधित किया। सभा उपरांत नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जय श्री राम के नारों के साथ शोभा यात्रा मठ मंदिर सिवनी पहुंची जहां भंडारे प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।ईस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष अंकित ठाकुर, विभागाध्यक्ष मुन्ना पटेल, विभाग संगठन मंत्री ओम प्रकाश यादव कार्यकारी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुबोध सोनी, महामंत्री बसंत यादव, अशोक पटले, अमित दुबे, कपिल अवधिया, संतोष सिंगराहा ,नित्तु जंघेला, गुड्डू सोनी ,सहित संगठन के जिले के ग्राम एवं समस्त ब्लाकों से आए हजारों की संख्या में बजरंगीयों उपस्थित रही ।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट





No comments:
Post a Comment