BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का निवास नगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 26, 2021

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया का निवास नगर प्रथम आगमन पर कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत..






रेवांचल टाईम्स:-  मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को निवास - मंडला तिराहे / रेस्ट हाऊस निवास में फूल - माला पहनाकर एवं आतिशबाजी कर बैंड - बाजे के साथ   नगर में भव्य स्वागत किया।


     

स्वागत से अभिभूत भूरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।


युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा युवा, किसान और हर आमजन के अधिकार के लिए भाजपा सहित शिवराजसिंह चौहान और नरेंद्र मोदी की राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक हर मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संघर्ष किया जाएगा। महंगाई दूर करने का दावा करने वाली केंद्र और प्रदेश सरकार पेट्रोल डीजल से लेकर मीठा तेल व अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ाकर गरीबों की कमर तोड़ दी है। वहीं देश में सभी पदार्थों में तेजी चल रही है। यहां तक की गरीब व्यक्ति की थाली से अब दालें भी दूर होने लगी है।


उन्होंने राज्य में किसान, नौजवानों की दुर्दशा पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने एवं युवा कांग्रेसियों को समर्पण के साथ सभी से समन्वय बनाकर काम करने का आह्वान किया।


भूरिया ने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति व सिद्धांतों पर चलकर कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करने मे सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2023 है। सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे और आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकनें में अपनी पूरी उर्जा लगा देंगे। भाजपा की जनविरोधी सरकार को राज्य-शासन से पदमुक्त करने के लिए सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के विरुद्ध कार्य करना है।


प्रदेश की सरकार कोई कार्य नही कर रही है आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस द्वारा सरकार के विरोध में प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा, और गांव गांव में पोलिंग बूथ तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। भूरिया ने कहा कि पूंजीपतियों की भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण एवं गरीब लोगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


      कार्यकर्ताओ का धन्यवाद प्रेषित किया, फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए मंडला चल दिए।


      इस कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अशोक बड़गैया,विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते, युवक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष रोबिन बड़गैया, नगर परिषद् अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े,कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी,सरिता जायसवाल, नवीन राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांद खान, गोलू रजक,मोहित साहू, नवीन दुबे,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment