BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डॉ. विधायक द्वारा ....घुघरा जलप्रपात का भूमिपूजन सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 7, 2021

डॉ. विधायक द्वारा ....घुघरा जलप्रपात का भूमिपूजन सम्पन्न



रेवांचल टाइम्स:- कईयों वर्षों का लंबा इंतजार आखिरकार पूरा हो चुका है। जिस भूमि पूजन पर निवास नगर व आस पास सटे गांव की निगाहें टिकी हुई थीं वह संपन्न हो चुकी है। भूमि पूजन की विधिवत भी संपन्न हो चुकी है। तहसील मुख्यालय निवास से महज 5 किमी की दूरी पर स्थित घुघरा जल प्रपात, जहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने लिए पिछले कई वर्षो से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.। 


मकरसंक्रांति में भरता है, जोरदार मेला।


त्योहारों, छुट्टियों में रहता है, लोगों का जमावड़ा

       

दर्जनों ग्रामों के मध्य में स्थित होने के कारण यहां तीज त्यौहारों व छुट्टियों में आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग जलप्रपात का लुप्त उठाने के साथ-साथ पिकनिक मनाने आते हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है। कि यह नगर निवास को एक नई ऊर्जा और पहचान दिलाने में सक्षम है।


 म.प्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शासन काल में विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के द्वारा कांग्रेस शासन के समय घुघरा जल प्रपात दिवस बसेरा स्टील रैलिंग सीढ़ी आदि निर्माण कार्य 53 लाख का म.प्र. पर्यटन विभाग से अनुमोदन कराया गया था, जिसका भूमिपूजन के मुख्य केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा निवास डॉ अशोक मर्सकोले के अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि सरस्वती मरावी जिलापंचायत अध्यक्ष जिला मंडला,घुघरा जल प्रपात में संपन्न हुआ। 



      इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक बड़गैया,भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पाण्डेय, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोबिन बड़गैया,नवीन दुबे,सौरभ धर द्विवेदी,कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी,संजीत पाण्डेय,नगर परिषद् अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े,मोहित ठाकुर,जीवन ठाकुर,चांद खान,सचिन चौकसे,रमेश चौकसे,जनपद पंचायत सदस्य योगेश्वर तिवारी एवं समस्त निवास नगर के क्षेत्रवासी मौजूद रहें।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment