रेवांचल टाईम्स :- प्रदेश के मुख्यमंत्री जहाँ माफियाओं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहे वही उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जारी आदेशों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है आये दी जिले से लेकर नगर नगर से लेकर गांव गाव तक अतिक्रमण हो रहे है और जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए है।
वही बिछिया तहसील अंतर्गत ग्राम खटोला में खटोला निवासी मदन लाल यादव पिता रतीराम यादव की चक्की के सामने हरिश्चंद्र यादव पिता बुद्धू यादव तथा राकेश यादव पिता हरिश्चंद्र यादव निवासी ग्राम खटोला दोनों पिता-पुत्रों के द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है जिसका खसरा नंबर 337 है जो कि रास्ते मद की भूमि हैं। उक्त कब्जा मदन लाल यादव की चक्की के सामने हैं जिसके कारण मदन लाल यादव की चक्की बंद होने की कगार में है क्योंकि हरिश्चंद्र यादव एवं राकेश यादव जो कि अतिक्रमणकारी है उनके द्वारा जो 15×15 फ़ीट की भूमि पर कब्जा किया गया है उसके कारण मदन लाल यादव की चक्की में जाने का रास्ता बंद हो गया है। अतिक्रमणकारियों के द्वारा चक्की चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है आवेदक ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि उक्त कब्जा केवल और केवल द्वेष भावना से किया गया है। यह प्रकरण तहसीलदार न्यायालय बिछिया में प्रकरण क्रमांक 14/अ-68/2019-20 दर्ज है। माननीय तहसीलदार महोदय के आदेश पर हल्का पटवारी के द्वारा मौका पंचनामा किया गया जिसने उल्लेखित बातें सत्य पाई गई। मौका पंचनामा हल्का पटवारी खटोला के द्वारा दिनांक 05/02/2020 किया गया जिसमें इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस कब्जे से समस्त ग्राम वासियों को परेशानी हो रही है तथा ग्राम वासियों का कहना है कि अतिशीघ्र कब्जे को हटाने की कार्रवाई की जाए। इस पंचनामा में ग्राम के निवासियों के हस्ताक्षर हैं। यह मामला लगभग 2 साल से तहसील न्यायालय बिछिया में लंबित है। आवेदक चक्की चालक के द्वारा दो बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई परंतु किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं निकला तथा प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा गुमराह करने पर आवेदक मदन लाल यादव के द्वारा शिकायत बंद कर दी गई। माननीय तहसील न्यायालय के द्वारा दिनांक 18.08.2020 को अतिक्रमणकारियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पंद्रह सो रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। उचित कारण ना मिलने पर दिनांक 2/9/2020 को बेदखली वारंट जारी किया गया तथा राजस्व निरीक्षक मंडल सिझौरा तथा हल्का पटवारी खटोला को अतिशीघ्र अतिक्रमण हटवा कर रिपोर्ट पेश करने की बात कही गई थी परंतु आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके कारण जिसके कारण अतिक्रमणकारियों की सह और भी बढ़ती जा रही है और न्यायालय की अवमानना किए जा रहे हैं। बेदखली वारंट निकलने के 15 दिनों के पश्चात भूमि खाली कर देने का नियम है परंतु आज 5 माह होने के बाद भी जहां अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अभी तक हम मदन लाल यादव के मन में जो न्यायालय के प्रति आस्था थी वह दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।
उक्त बातों से यह स्पष्ट प्रतिलक्षित हो रहा है कि अतिक्रमणकारियों को शासन प्रशासन से भरपूर सहयोग मिल रहा है तहसील न्यायालय की अवमानना करने पर।
इनका कहना है
हमारी किराना दुकान के किनारे चक्की के दरवाजे के सामने केवल और केवल द्वेष के चलते हरिश्चंद्र यादव और उनके पुत्र राकेश यादव के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है कई बार तहसीलदार साहब के पास जाने पर भी यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिससे मेरी चक्की अब बंद होने की कगार में है। मुझे आज भी कोई आपत्ति नहीं है वे दोनों पिता-पुत्र अपना ठेला रोड के उस पार रख ले और मुझे अपनी चक्की चलाने दें।
मदन लाल यादव, खटोला, तहसील बिछिया

No comments:
Post a Comment