BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भू माफिया द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को बना रहे है अपना शिकार, फुलारा क्षेत्र में चल रहा भू माफियाओं का आतंक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 28, 2021

भू माफिया द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को बना रहे है अपना शिकार, फुलारा क्षेत्र में चल रहा भू माफियाओं का आतंक





रेवांचल टाईम्स :- एक तरफ जहां मुख्यमंत्री द्वारा भू माफियाओं के ऊपर कार्रवाई की जा रही है वहीं भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि फुलारा निवासी ईश्वरदयाल सनोडिया की जमीन को नहर में जा रही है कहकर 3 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।



ईश्वर दयाल सनोडिया की पत्नी, और बच्चों द्वारा इस संबंध में लखनवाड़ा थाने और तहसील कार्यालय में 16फरवरी को शिकायत की गई  की राजकुमार नागेश किनदरई थाना बंडोल निवासी द्वारा फुलारा के कुछ किसानों को कहा गया कि आपकी जमीन नहर में चली गई है और आप लोग जमीन के कागज हमें दे दो चूंकि वह गाँव के ही किसी व्यक्ति का रिश्तेदार था तो लोगों ने उसपर भरोसा करके खेत के कागज दे दिए गए उस के द्वारा कागज लेकर पटवारी से मिलकर बिक्री के कागज तैयार करा लिए गए।

 ईश्वरदयाल सनोडिया जो शराब का नशा करता है और दिमाक का कम है इस लिए उसे शराब पिलाकर नहर का मुआवजा दिलाने के नाम पर नशे की हालत में हस्ताक्षर करा कर उसकी जमीन प्रीति जैन पति प्रशांत जैन को 3 एकड़ जमीन बेच दी गई ।

जिसका पता ईश्वरदयाल सहित परिवार वालो को तक नही चला जब पता चला तो परिवार वालो के द्वारा शिकायत की गई है

लेकिन 10 दिन से अधिक बीत जाने के शिकायत में क्या हुआ शिकायत कर्ता को इसकी कोई खबर नही है।

इस प्रकार भू माफिया द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को अब शिकार बनाया जा रहा है

No comments:

Post a Comment