BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत विभाग करेगा एक दिवसीय पूर्ण कार्य का बहिष्कार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 2, 2021

विद्युत विभाग करेगा एक दिवसीय पूर्ण कार्य का बहिष्कार


रेवांचल टाइम्स -  मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा विद्युत क्षेत्र में वितरण कंपनियों को घाटे और उपभोक्ताओं के स्थान पर औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए संपूर्ण विद्युत क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर निजीकरण की योजना है । विद्युत क्षेत्र में विशेषज्ञों की सलाह के बिना निजीकरण किया जा रहा है। जिससे आम उपभोक्ता किसानों एवं विद्युत क्षेत्र में कार्यरत सभी प्रकार के अधिकारियों कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा । इस निजीकरण  का विरोध  विद्युत क्षेत्र में कार्यरत सभी  विद्युत  उद्योग कर्मचारी  आज 3 फरवरी को करेंगे । देश  में  एक दिवसीय  कार्य का  पूर्ण बहिष्कार का आह्वान मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम के प्रदेश संयोजक इंजीनियर बी.के.एस. परिहार द्वारा किया गया है जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण  मध्यप्रदेश में भी एक दिवसीय  कार्य का बहिष्कार किया जाएगा इस एक दिवसीय बहिष्कार की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर एम्पलाइज एंड इन इयर्स के द्वारा प्रसारित की गई है । कुछ विशेष मांगों को लेकर विद्युत विभाग कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार किया है । आपातकालीन सेवाएं जैसे अस्पताल , वाटर सप्लाई, न्यायालय आदि को छोड़कर किसी भी विद्युत व्यवधान  में सुधार कार्य नहीं किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment