BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर बांसुरी वादन चौक में नहीं बन रहे ब्रेकर, रोजाना दुर्घटना को दे रहे न्योता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, February 12, 2021

नैनपुर बांसुरी वादन चौक में नहीं बन रहे ब्रेकर, रोजाना दुर्घटना को दे रहे न्योता


रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर से गुजरने वाले मंडला सिवनी हाईवे पर बांसुरी वादन चौक में स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी मार्ग पर कुछ दिनों पहले एक चार पहिया वाहन बोलेरो और दो पहिया वाहन में टक्कर हो गई थी। संबंधित स्थान पर नगर के दो मुख्य मार्ग आकर मिलते हैं जिसकी वजह से दोनों तरफ से आने वाले वाहन भी चौक में आकर अव्यवस्थित ढंग से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं यदि इस चौक पर चारों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाए तो काफी हद तक दुर्घटनाओं और वाहन की तेज गति को रोका जा सकता है नगर में बस स्टैंड बीचोबीच स्थित है जिसकी वजह से नंबर और समय मिलाने की भाग दौड़ में बस चालक भी अधिक गति से शहर के अंदर वाहन चलाते हैं जिस से लगातार दुर्घटना का खतरा बना रहता है


यह मार्ग सिवनी मंडला हाईवे एवं नगर के दो मुख्य मार्ग बांसुरी वादन चौक में आकर मिलते हैं इस कारण इस मार्ग पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। नगर वासियों ने नगर के इस मुख्य चौराहे और टर्निंग पॉइंट पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की थी। काफी हद तक जनता की इस मांग को नगर पालिका परिषद ने पूरा भी किया है लेकिन यदि इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर की सुविधा कर दी जाती है तो निश्चित ही दुर्घटनाओं को और वाहन की तेज गति को रोका जा सकता है बस स्टैंड चौराहे पर प्रतिदिन दुर्घटना का भय बना रहता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शासन से नगर वासियों ने मुख्य चौहारों पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की लेकिन इस और जिम्मेदार नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है।


नैनपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर और वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क पर काफी जगह स्पीड ब्रेकर तो बनाए गए हैं, लेकिन बांसुरी वादन चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने में कंजूसी की जा रही है। इस जगह पर ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है और दुर्घटना होने का खतरा होता है।

इसके अभाव में यहां पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें टू व्हीलर व फोर व्हीलर दोनों हैं। कुछ वाहनों की रफ्तार तो 60-80 के बीच तक होती है। रात के वक्त भारी वाहन भी तेज रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटना होने का खतरा होता है। दिनभर में कई बार दुर्घटना होने के हालात निर्मित हो जाते हैं। खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में, जहां पर मेन रोड पर वाहन पार्किंग के लिए जगह की कमी होने की वजह से सड़क पर वाहन खड़े होते हैं और अल्टरनेट रास्ता नहीं होने के चलते तमाम वाहन वहीं से गुजरते हैं। 


रहवासियों का कहना है कि मेनरोड चौक पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाना अब जरूरी हो गया है। क्योंकि ऐसे कई सिरफिरे सुबह से लेकर रात तक इस रोड पर देखे जा सकते हैं जो अंधाधुंध वाहन दौड़ाते हैं। कॉलोनियों की संकरी सड़कों पर भी ऐसे लोग दो पहिया वाहन काफी तेज गति से दौड़ाते नजर आते हैं।


नैनपुर रोड का चौड़ीकरण होने के बाद दिन रात तेज रफ्तार वाहन चल रहे हैं। उनकी गति सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। आवश्यक स्थान चिह्नित कर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए।नगर का यह चौक ऐसा  है जहां से शहर की तरह जाने वाला हर वाहन गुजरता है। इसलिए यहां पर तो स्पीड ब्रेकर का होना बहुत जरूरी है।

No comments:

Post a Comment