BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
"रोड नहीं तो वोट नहीं"नगर पालिका चुनाव का करेंगे बहिष्कार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 10, 2021

"रोड नहीं तो वोट नहीं"नगर पालिका चुनाव का करेंगे बहिष्कार





रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर में इन दिनों नगर पालिका परिषद की लापरवाही अनेक वार्ड में प्रतिदिन दिखाई दे रही है जर्जर सड़क, जगह-जगह जलजमाव व कचरे की समस्या से वार्ड 10 ग्रसित है। विकास का दावा कर रहे जनप्रतिनिधि की पोल वार्ड नंबर 10 की रोड की जर्जरता को देखते ही खुल जाती है। वार्ड वासियों कहना है आज तक वार्ड नंबर 10 के इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं किया गया है जिसकी वजह से प्रतिदिन एवं बरसात में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनको दुरुस्त करने की कोई भी कवायद जनप्रतिनिधि व नगर पालिका के स्तर से अभी तक नहीं हुई है। नगर पालिका परिषद द्वारा यहाँ नाली की भी व्यवस्था नहीं है जिससे घरों का पानी घरों के आस-पास ही जम रहा है जिससे गंदगी पनप रही है और वार्ड वासी बीमार पड़ रहे हैं। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई स्थानों पर पानी जाम की समस्या बरकरार है। थोड़ी सी बारिश में वार्ड में जलजमाव की समस्या हो जाती है। वार्ड से लगी नहर का गंदा  पानी सड़कों पर आ जाता है। जिसकी वजह से कीड़े मकोड़े जीव जंतु घरों में घुस जाते हैं  जिससे अनेकों बार दुर्घटना भी हो चुकी है सबसे अधिक समस्या बारिश के दिनों में है यहां घुटनों तक जलजमाव की समस्या हो जाती है।




मुख्यमंत्री हर-घर, नल-जल योजना की योजना से अभी तक यह वार्ड वंचित है। सार्वजनिक नल के द्वारा वार्ड वासी जल की पूर्ति करता है लेकिन कुछ दिनों से अधिक गंदा पानी नगमे आ रहा है जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं हालांकि इन सब समस्याओं के बावजूद क्षेत्र की जनप्रतिनिधि विकास की बात कर रहे है। 


उनका कहना है कि वार्ड के विकास को हमेशा तत्पर रहीं। लोगों की समस्या को न केवल बढ़-चढ़कर समाधान किया, अपितु उनके सुख-दुख में भी उनके साथ रहीं। अपने कार्यकाल में वार्ड की जो भी समस्या थी, उसको खत्म किया। जो पूर्व के जनप्रतिनिधि ने नहीं किया, उस समस्या को सबसे पहले उठाया। जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी हूं। लेकिन यह सब बातें केवल खोखले जुमले हैं वार्ड की स्थिति तो कुछ और ही बयां कर रही है वार्ड वासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के वक्त ही आते हैं और हमें विकास के बड़े-बड़े प्रलोभन देकर हमारा बहुमूल्य मत हमसे ले जाते हैं लेकिन जीत जाने के बाद दोबारा क्षेत्र में नजर नहीं आते। इससे पहले भी इस वार्ड में कई जनप्रतिनिधि रहे लेकिन किसी ने भी वार्ड नंबर 10 के इस क्षेत्र को सुधारने का प्रयास नहीं किया ना ही किसी प्रकार का विकास क्षेत्र में दिखाई दे रहा है जिससे निरंतर यहां के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है


यहां एक घर ऐसा भी है जो बांस की खड़ियां जिसमें चारों तरफ तिरपाल लपेटा गया है एवं छत पर टींन लगाकर बमुश्किल एक महिला जो कि नगरपालिका कर्मचारी है रह रही है आवास योजना के नाम पर अपनी पीठ थपथपा ने वाली बीजेपी सरकार इस महिला को आज तक आवास की सुविधा नहीं दिला पाई इस महिला का कहना है।


मेरे द्वारा अनेकों बार आवेदन दिया गया लेकिन मेरे आवेदन को ना जाने क्यों निरस्त कर दिया जाता है और हमेशा मेरे आवेदन को सब से अंतिम में रखा जाता है पहले उन लोगों के कार्य किए जाते हैं जो जनप्रतिनिधियों के खास एवं करीबी हैं मेरे बार-बार पूछने के बाद भी वह कहते हैं कि अभी यह योजना समाप्त हो गई है जब आएगी तब आपका आवास आवंटित किया जाएगा। जिससे मुझे अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


वार्ड की स्थिति बहुत ही दयनीय है और जर्जर हालत में है प्रतिनिधियों को चाहिए कि उनके द्वारा किए गए वादों को निभाने का यह अच्छा समय है और विकास करने का मौका है लेकिन इस क्षेत्र के प्रतिनिधि घोर निद्रा में सो गए हैं उन्हें जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है वह केवल कमीशन खोरी और मोटी मलाई के चलते अपना स्वार्थ देख रहे हैं।

इन्हें जनता की परेशानियां नजर नहीं आती और नजर आती भी है तो उसे दरकिनार कर देते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि इस बार यदि हमारे वार्ड का विकास नहीं हुआ तो निश्चित ही हम अपना बहुमूल्य मत किसी भी प्रतिनिधि को नहीं देंगे।


न जाने क्यों नैनपुर नगर पालिका अपने गुणवत्ताहीन कार्य एवं नगर के विकास के बड़े-बड़े वादे करके उसे पूर्ण ना करके सुर्खियों में बनी हुई है रोजाना नगर में कई समस्या सामने आ रही है नगर के कुछ पत्रकारों द्वारा इसे नगर की जनता के समक्ष लाया जाता है लेकिन ना जाने नैनपुर नगर के सोए हुए जनप्रतिनिधि कब नींद से जागे और उनके द्वारा घोषणा पत्र एवं भाषणों के द्वारा जनता को दिए गए वादों को कब पूरा करेंगे

No comments:

Post a Comment