रेवांचल टाईम्स - किसानों की फसलों में हुई ओलावृष्टि की लेकर जिले के धनोरा तहसील में दिनांक 16/02/21को हुईं असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का निरीक्षण सर्वे हेतु जिले के कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग, एस डीएम सिधार्थ जैन, प्रभारी तहसीलदार धनोरा अभिषेक यादव राजस्व निरीक्षक सुकमन कुलेश के निरीक्षण दौरा के बाद धनोरा तहसील के
पटवारीयो का दल ओला प्रभावित क्षेत्रों मे राजस्व, कृषि,पंचायत विभाग के अमले का दल गठित कर सर्वे कराने का निर्देश किया गया जहां प्रभारी तहसीलदार धनौरा अभिषेक यादव द्वारा प्राकृतिक आपदा- बारिश,आंधी,तूफान एंव ओलावृष्टि से धनोरा तहसील के ग्रामो मे हुई नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे दल की डियुटी आदेश जारी कर दलगठन किया गया है जिसमें देवरीमुल्ला,सुवाडोगरी, तिलवारा, हरदुली,थावरी टोला, बरबसपुर,थावरीखास ,बरसला,भुरकुंडी,चंदेनी- में राजस्व विभाग के पटवारीयो एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी , सचिव का संयुक्त दल फसल क्षति का भौतिक आकलन के लिए सर्वे किया जा रहा है । ग्राम पंचायत बरबसपुर के ग्राम बरसला मे पटवारी सतीशसोनी, मुकुंद डेहरिया, ग्रामीणकृषि विस्तार अधिकारी धनीराम नर्रे, सचिव साबिर खान,ग्राम कोटवार रामप्रसाद झारिया,ग्रामवासी सहित कृषक मौजूद रहे। वहीं हरदुली मे शेखजावेद खान,सुखचैन कौरेती, धरमदास वस्त्रकार देवरीमुल्ला में रामेश्वर दीक्षित,अमित गोडाने,राहुलदेव सरयाम, बरबसपुर में वेदसिंह टेमरे, हरीराम सिरसाम, थावरीखास में दीपक बघेल, मुकेश ठाकुर थावरीटोला मे कमलेश मरावी,गौतम डोंगरे, भुरकुंडी में जितेंद्र ठाकुर,आशीष पुजारी एंव चंदेनी में कौशल राजपूत,लोकेशसिंह पटवारीयो के साथ ग्रामीणकृषि विस्तार अधिकारी आर के गुलवासकर, आर पी डेहरिया के साथ संबधित ग्रामपंचायत सचिव का सर्वेदल ने सर्वे किया।


No comments:
Post a Comment