BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मालहनवाड़ा में हुआ हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर का उद्धघाटन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 2, 2021

मालहनवाड़ा में हुआ हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर का उद्धघाटन


रेवांचल टाइम्स  - मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग ने विगत दिनों अन्य जिलों के साथ ही छिंदवाड़ा के मालहनवाड़ा के आयुष औषधालय को भी हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर बनाने का फैसला लिया था। इसके अंतर्गत सोमवार को मध्यप्रदेश शासन के राज्य आयुष मंत्री (स्वतंत्र  प्रभार) रामकिशोर कावरे ने भोपाल से डिजिटल माध्यम से सेंटर का उद्धघाटन किया। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जिला आयुष अधिकारी डॉ किशोर गाडवेल भी जुड़े जबकि सेंटर के उद्धघाटन के अवसर पर मालहनवाड़ा में हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर प्रभारी डॉ रश्मि नेमा, जनप्रतिनिधी खुमान सिंह पटेल, अस्पताल स्टॉफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त डॉ पवन नेमा द्वारा किया गया।



रेवांचल टाइम्स से संजय औरंगाबादकर की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment