BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुतिया ने पांच पिल्लों को दिया जन्म, 12 गांव के 2 हजार लोगों को दी दावत, कहते हैं, आकाल पड़ने के बाद से है ऐसी मान्यता......। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 2, 2021

कुतिया ने पांच पिल्लों को दिया जन्म, 12 गांव के 2 हजार लोगों को दी दावत, कहते हैं, आकाल पड़ने के बाद से है ऐसी मान्यता......।


रेवांचल टाईम्स :- एक ऐसी खबर....जो थोड़ी जरा हटकर है.... खबर सतना जिले के चित्रकूट के खोही गांव की है, जहां जूली नाम की एक कुतिया ने 5 पिल्लों को जन्म दिया। इस खुशी में जमकर जश्न मना, 12 गांव के करीब 2 हजार लोगों को भोजन कराया गया। लोगों ने दावत का आनंद लिया, साथ ही नवजात पिल्लों को खूब आशीर्वाद भी दिया। बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लग रही है, लेकिन ये सत्य है।

    कुतिया के 5 पिल्लों को जन्म देने पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाए गए, जिसकी थाप पर लोग जमकर थिरके भी। गांव के लोग बता रहे है कि इस इलाके में कभी अन्न का अकाल हो गया था, जिसके बाद इस गांव के कुत्तों ने भगवान गैबीनाथ से प्रार्थना की। तब कहीं जाकर अन्न का अकाल खत्म हो पाया, तब से लेकर आज तक इस गांव में लोगों का कुत्तों के प्रति लगाव है। जिस जूली नाम की कुतिया ने पिल्लों को जन्म दिया वो मुस्तफा खान के घर पर रह रही है,और इसीलिए इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मुस्तफा खान, उमेश पटेल और आरके कुरीले किया है। कार्यक्रम के लिए बकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपाए गए थे।

No comments:

Post a Comment