रेवांचल टाईम्स :- नारी विकास समिति की बहुप्रतीक्षित कराटे की निःशुल्क कार्यशाला और सम्मान समारोह आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला के मुख्य आतिथ्य और नगर में महिला शशक्तिकरण की मिशाल सु श्री मिनी सिंग, सुश्री पूर्णिमा रजक और सुश्री सोना दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में उद्घाटित हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने मुख्य अतिथि की आसंदी से उदबोधन देते हुए कहा कि नारी विकास समिति के कार्यक्रम सदैव समग्र महिलाओं के उत्थान के लिये और नई सोच लिये होते हैं। समिति महिलाओं के समग्र विकास के लिये सदैव ततपर रहती है। बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु कराटे की निःशुल्क कार्यशाला समिति का स्तुत्य कार्य है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित श्रीमती रश्मि बाजपेयी जी ने कहा कि मै समिति के इस कार्यक्रम से अभिभूत हूँ। इतनी अच्छी सोच से प्रारंभ कराटे की निःशुल्क कार्यशाला नारी विकास समिति के गौरवशाली परंपरा में मील का पत्थर साबित होगी। आज के कार्यक्रम की सम्मानित सख्शियत
सुश्री मिनी सिंग जी ने कहा कि वे समिति में आकर स्वयं को गौरवान्वित पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं समिति से जुड़कर कार्य करना चाहती हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि आप सबसे जुड़ने का अवसर मिला।
नारी सशक्तिकरण की मिसाल पूर्णिमा रजक ने कहा कि समिति में कराटे का निःशुल्क प्रशिक्षण नारियों के लिये अमूल्य अवसर और वरदान है। वे स्वयं समिति के लिये हमेशा उपलब्ध हैं।
समिति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुश्री सोना दुबे जी को भी उनकी अनुपस्थिति में सम्मानित किया। सभी त्रय नारी शक्ति की बेमिसाल उपलब्धियों का बखान समिति की संचालन कर रही श्रीमती प्रीति दुबे ने विस्तार से किया। समिति की सचिव श्रीमती अर्चना जैन ने समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि समिति नारी उन्नयन के कार्य लगातार करती रहती है। लॉक डाउन में भी समिति महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाती रही और उन्हें सम्मान पूर्वक जीवन यापन में सहयोग करती रही। लॉक डाउन के समय समिति द्वारा आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरण मंचासीन अतिथियों के द्वारा करवाया गया। मंच पर सभी का सम्मान परंपरानुसार पौधे भेंट कर के किया गया।समिति की परम संरक्षक सदस्य श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा सिहारे, श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, श्रीमती रश्मि बाजपेयी, सुश्री मिनी सिंग, सुश्री पूर्णिमा रजक, श्रीमती प्रतिमा उपाध्याय, कु शुभी एवं सचिव श्रीमती अर्चना जैन मंच पर विराजमान रहीं। समिति की श्रीमती सरिता गोयल, अर्चना अग्रवाल, मिली रॉय,अनीता रॉय, अनिता गोयल, रजनी खरबंदा, सपना बाजपेयी, संजुलता सिंगौर ,माधुरी ठाकुर, रश्मि पाठक, सोनल सिहारे, ममता डोंगसरे, नीता डोंगसरे, प्रमिला अग्रवाल, माया रजक, ममता चौरसिया, पिंकी सराफ, प्रीति दुबे, सविता मोदी, मालती अग्रवाल, प्रीति प्रजापति, सरिता इसरानी, दिव्या खत्री,सोनम कछवाहा, के साथ कराटे में भाग लेने वाले 30 प्रतिभागी रहे। आभार प्रदर्शन श्रीमती अनीता गोयल ने किया।कार्यक्रम में आज श्रीमती प्रतिमा उपाध्यय प्रशिक्षिका कराटे ने उद्घाटन दांव प्रतिभागियों को सिखाए। कराटे की निःशुल्क कक्षाएं लगातार 13 मार्च तक दोपहर 3 बजे से चलती रहेंगी।


No comments:
Post a Comment