रेवांचल टाइम्स :- कमेटी के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में ब्लाक स्तर पर किया आंदोलन।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन व कृषि कानून के विरोध में मंडला जिले के विधानसभा निवास में किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को काला कानून बताते हुए इसे शीघ्र ही वापस लेने व किसानों व आमजन से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
धरना कर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नई दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में आज किया गया धरना रखा गया। उसी को लेकर शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह स्टेडियम निवास से प्रदर्शन शुरू किया गया, मंडला चौराहे में आकर धरना प्रदर्शन जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
मांगे पूरी नहीं हुई तो हाइवे पर करेंगे चक्काजाम
विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के समर्थन में विस्तार से काले कानून के विषय में समझाया गया और केंद्र सरकार से मांग की गई कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर पर हैं। इसके बाद भी नरेंद्र मोदी की सरकार उस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तारा परस्ते जी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के तीन काले कानून को खत्म किया जाए व पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमत को वापस लिया जाए। हाल ही में सोयाबीन की खराब हुई फसल का किसानों को बीमा दिया जाए।
इस प्रदर्शन में विधानसभा निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि अशोक बड़गैया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा परस्ते,नगर परिषद् अध्यक्ष चैनसिंह वरकड़े,युवक कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा निवास रॉबिन बड़गैया,कांग्रेस नेता हितेंद्र गोस्वामी (पायलट), राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष चांदखान, कांग्रेस नेता घनश्याम सूर्यवंशी,नवीन दुबे,जीवन ठाकुर,मोहित साहू,समीर साहू, नगर परिषद् उपाध्यक्ष सरिता जायसवाल,रवि यादव, महिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष, धरना कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा व आभार द्वारा व्यक्त किया गया, कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,एनएसयूआई, एवं आस पास क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment