BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गरीबों के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर भाजपा कांग्रेस के नेताओं पर कब. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 21, 2021

गरीबों के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर भाजपा कांग्रेस के नेताओं पर कब.





 आम आदमी पार्टी सिवनी

रेवांचल टाईम्स :- सत्ता में भाजपा की सरकार रहे या काँग्रेस की पिसता गरीब मध्यम वर्ग ही है। अतिक्रमण के नाम पर पिछली तत्कालीन काँग्रेस सरकार में कइयों दुकान मकान में बिनप्रिया से बुलडोजर चले यहाँ तक की दानामेट रख ध्वस्त किये गए किन्तु भाजपा काँग्रेस नेताओँ की दोस्ती का आलम सिवनी नगर के खसरा नम्बर 1/1/स  सहकारी ग्रह निर्माण समिति बारापत्थर स्थित जटार अस्पालाल के बाजू से लगी सड़क जो बाहुबली से पुराना आर टी ओ को जोड़ती है उसमें शहर के रसूखदार काँग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष व भाजपा के नेताओं सहित कइयों धन्ना सेठों ने अतिक्रमण कर लिया है और सड़क पर तक पक्का निर्माण कर सड़क ही बंद कर दी काँग्रेस भाजपा के सभी नेता चुप्पी साधे हुए है सत्ता बदलने से बर्षो से सेटिंग से चल रही भृष्ट  व्यवस्था नही बदल सकती है अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से भागते नजर आते है ।रसूखदारों के आशियानें में हाथ लगा दे मजाल है भारतीय संविधान ने वो तो अच्छा है कि सबको समानता का अधिकार दिया है बाबजूद नियम कानूनों की ये धन्ना सेठ गरीबों का खून चूसकर कैसे धज्जियाँ उड़ा रहे शहर के बारा पत्थर इलाके में जाकर देख लीजिए।

     आम आदमी पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि विगत दिनों  क्षेत्र के नागरिकों ने आम आदमी पार्टी के सेवकों से उक्त मुद्दे पर कार्यवाही की माँग की है विश्वसनीय नागरिकों ने बताया कि काँग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना व वाटिका रेस्टारेंट के सामने सड़क पर एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा जिसका कोई डी पी आर नही सेटिंग से पहले पुलिया का निर्माण के बाद डी पी आर बनाया जाएगा और बगैर कोई रोक टोक के पास कर दिया जाएगा जबकि जो पुलिया बनाई गई है वह नियम विरुद्ध है क्षेत्रीय नागरिकों को आपत्ति है क्योंकि रसूखदार से कोई उलझना नहीं चाहता इस वजह से कोई शिकवा शिकायत नहीं कर सके। आम आदमी पार्टी ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाते हुए माँग की है कि नियमों के अनुसार उक्त सड़क में अतिक्रमण को खाली करवाया जाए व उक्त पुलिया निर्माण का भुगतान रोका जाए व जिम्मेदार सम्बधितों पर कार्यवाही की माँग की है।

No comments:

Post a Comment