BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर संकल्प एवं अपील का किया गया वाचन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, February 1, 2021

कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर संकल्प एवं अपील का किया गया वाचन


रेवांचल टाइम्स  -  स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी 2021 से 13 फरवरी 2021दिनांक 30 जनवरी 2021 को मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल अस्पताल लांजी में डाॅ. प्रदीप गेडाम, खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारी, कर्मचारीयों एवं उपस्थित जन के साथ महात्मा गांधीजी के छायाचित्र पर श्रध्दासुमन अर्पित कर श्रध्दांजली दी गई।तत्पश्चात अधिकारी, कर्मचारीयों एवं जनसमुदाय के साथ ग्राम/शहर/प्रदेश को कुष्ठ मुक्त बनाने हेतु संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डाॅ प्रदीप गेडाम बीएमओ द्वारा शासन द्वारा प्रेषित अपील का वाचन किया गया। कुष्ठ बिमारी की जानकारी व उपचार बताया गया। आज के कार्यक्रम में मालती बंसोड़ एनएमए, अंजना गौतम बीईई, स्टाफनर्स, प्रशिक्षु स्टाफनर्स, एलएचव्ही, ए.एन.एम., सी.एच.ओ., अन्य कर्मचारी तथा आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगी व जन समुदाय उपस्थित रहे। दिनांक 30.01.2021 को यह संकल्प क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों तथा स्कुलों में लिया गया है। डाॅ प्रदीप गेडाम द्वारा बताया गया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नही किया जाना चाहिए, उन्हें पुर्ण उपचार लेने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए कुष्ठ रोग का उपचार एम.डी.टी. सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही विकासखण्ड लांजी में दिनांक 30.01.2021 से 13.02.2021 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाना है।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment