रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के जिला मुख्यालय से लेकर गांव हो या शहर के कोने-कोने से लेकर सभी स्थानों में जगह-जगह खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है। देशी एवं विदेशी शराब की शिकायतें मध्य प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में अनेक शिकायतें करने के बाद भी नहीं हो रही उचित कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा महज दिखावे की कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी जाती है लेकिन जब जब अख़बारों में समाचार प्रकाशित होता है तब तब आबकारी विभाग हरकत में आता है और छोटी मोटी कार्यवाही कर अपनी खानापूर्ति कर लेता है विभाग और ठेकेदार की कब तक याराना दोस्ती चलती रहेगी यह तो समझ से परे है आखिर क्या करें आपकारी अधिकारी हमेशा से ही शराब ठेकेदार की मददगार रहे हैं अब तो मजे की बात यह है कि जब आपकारी विभाग के अधिकारियों से अवैध शराब की बिक्री को लेकर जानकारी ली जाती है तो आबकारी विभाग का कहना रहता है कि हमारे पास बल की मात्रा कम होने के कारण कार्यवाही नहीं की जाती और इससे शराब माफिया को खुला संरक्षण मिल जाता है और आपकारी विभाग और पुलिस को चुनौती देकर बड़ी आसानी से जिले से गाड़ी पार कर लेते हैं .. इसी के चलते रेवांचल टाइम्स के ब्यूरो द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके चलते आबकारी विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में आपकारी विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गई और कुल दो दुकानों से 17 पाव एमडी व्हिस्की जप्त की गई .. खबर का हुआ असर
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment