BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सावधान! ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का करते हैं इस्तेमाल ? तो कट सकता है 5 हजार तक का चालान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, February 14, 2021

सावधान! ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का करते हैं इस्तेमाल ? तो कट सकता है 5 हजार तक का चालान




रेवांचल टाईम्स :- अगर कार ड्राइविंग के दौरान अगर आप भी हाथ में मोबाइल लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। ट्रैफिक पुलिस 5 हजार रुपए तक का चालान काट सकती है।  अगर अपनी गाड़ी में डैश बोर्ड पर मोबाइल होल्डर नहीं लगवाया है और हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 5 हजार रुपये तक का चालान काटने का प्रावधान बनाया गया है।


दिल्ली में हाल ही मैं एक शख्स का चालान पुलिस ने काटा था। कार चालक ने तर्क दिया था कि वो तो किसी से बात नहीं कर रहा था तो उसका चालान क्यों काटा गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोबाइल होल्डर के बजाय डैशबोर्ड या हाथ में पकड़कर गूगल मैप का इस्तेमाल करना ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ है क्योंकि ऐसा करने से ड्राइविंग के दौरान ध्यान भंग होने की आशंका बनी रहती है। ये मामला लापरवाही से ड्राइविंग की श्रेणी में आता है।


आमतौर पर लोग ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का नोटिफिकेशन ऑन कर लेते हैं। इसके जरिए आपको रूट के बारे में पता चल जाता है, और अगर कहीं जाम लगा है तो इसकी जानकारी भी पहले ही हो जाती है। समय रहते दूसरे रास्ते का चुनाव कर लेते हैं। ये सब तो गूगल मैप के फायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी होते हैं। 

अगर आप ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए अपने वाहन में मोबाइल होल्डर फिट कराएं। मोबाइल होल्डर में फोन लगाकर गूगल मैप का इस्तेमाल करना नियम कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता/ जावेगा। मोबाइल होल्डर बाइक में 200 रुपये तक और कार में 1 हजार रुपये तक लग जाता है।

No comments:

Post a Comment