BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
32 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, February 17, 2021

32 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन




रेवांचल टाईम्स :- जिले में आज 32 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया गया था।जिसका समापन कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं जागरूकता में योगदान देने के लिए 17 फरवरी को पुलिस लाइन के बैडमिंटन हॉल में  यातायात पुलिस द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मुख्यातिथ्य व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर की अध्यक्षता एवं एसडीओपी अश्वनी कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त पत्रकारों को प्रंशसा पत्र से सम्मानित किया गया। 





      वही रेवांचल टाईम्स के संपादक मुकेश श्रीवास एव सह संपादक संकट मोचन चंद्रोल एव दबंग दुनिया के शिव दौहरे अन्य सभी पत्रकारों सहित इस अभियान से जुड़े अनेक लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया भी गया। मंचासीन अतिथियों के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने व दुर्घटना से बचाव के लिए सावधानी के संबंध में विस्तार से अपने वक्तव्य प्रस्तुत की गए।उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर,आरआई कमलेश परस्ते, एसडीओपी अश्वनी कुमार,यातायात प्रभारी राजेंद्र वर्मन,सिटी कोतवाली टीआई निलेश दोहरे, महाराजपुर टीआई रामेश्वर ठाकुर, यातायात से सूबेदार योगेश राजपूत, एएसआई राजेंद्र सिलेवार के अलावा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी अश्वनी कुमार के द्वारा कार्यक्रम समापन की घोषणा की गईं।

No comments:

Post a Comment