रेवांचल टाइम्स... मुख्यालय से लगे नेशनल हाईवे जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार मारी टक्कर जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई वही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई शाहपुर थाना क्षेत्र के डिपो के पास तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारकर फरार हुए पिक अप वाहन को यातायात पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया और वाहन चालक को कोतवाली के हवाले किया गया जानकारी के मुताबिक घटना शाहपुर थाना डिपो क्षेत्र की बताई जा रही है मरने वाले दोनों व्यक्ति बरखोह निवासी बताए जा रहे हैं
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment