रेवांचल टाइम्स - छिन्दवाड़ा शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में गत दिनों प्लेसमेंट शिविर संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अमिताभ पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न इस प्लेसमेंट शिविर में महाविद्यालय सहित जिले के 206 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक के जबलपुर व छिंदवाड़ा के अधिकारियों द्वारा इन युवाओ की लिखित परीक्षा ली गई जिसमें से साक्षात्कार के लिए चयनित 64 युवाओं में से 24 युवाओं का कैशियर और टीसीओ के पद पर चयन किया गया।
महाविद्यालय के कैरियर गाइडेन्स सेल के प्रभारी अधिकारी डॉ.पी.एन.सनेसर ने बताया कि जिन युवाओं का प्लेसमेंट शिविर में चयन नहीं हो पाया है, उनके लिए कैरियर गाइडेंस सेल द्वारा पुनः प्लेसमेंट शिविर आयोजित किया जायेगा। ऐसे युवा निरन्तर तैयारी करें। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें बैंक की शाखा में नियुक्त किया जाएगा। इस आयोजन में डॉ.लक्ष्मीचंद, डॉ.टीकमणि पटवारी, विभु सोनिया, डॉ.मनीष कुमार ठाकुर, अजीत सिंग गौतम, नितिन गावंडे, शिवा सरसवार, इंद्रजीत पटेल, मयूर पटेल, शिवा पटेल, अनुराग रघुवंशी ने सहयोग प्रदान किया।
रेवांचल टाइम्स से संजय ओरगाबादकर की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment