BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
19 फरवरी को मंडला आएंगे राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 18, 2021

19 फरवरी को मंडला आएंगे राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण




रेवांचल टाइम्स - मण्डला 18 फरवरी 2021 अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजातीय कल्याण विभाग रामखेलावन पटेल का 19 फरवरी को मंडला आगमन हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पटेल 19 फरवरी को शाम 4:15 बजे बालाघाट से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 8 बजे नर्मदा आरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री पटेल 20 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे मंडला से बरगांव निवास के लिए प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 11 बजे बरगांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे बरगांव से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

No comments:

Post a Comment