BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
09 ग्रामीणों को नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ लोग हो रहे है परेशान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, February 23, 2021

09 ग्रामीणों को नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ लोग हो रहे है परेशान


रेवांचल टाईम्स:- शासन की योजना थी कि लोगों के घर घर तक सहजता से पीने का पानी पहुंचे जिसके लिए सरकार ने नल जल योजना आरंभ की लेकिन यह योजना आज भी पूरी तरह से क्रियान्वित नहीं हो पा रही है। ताजा मामला मंडला जिले निवास विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगवां से सामने आया है, हरिजन वार्ड क्रमांक 0.9 अभी भी वंचित है, बता दे कि इस पंचायत में 20 वर्षों पूर्व से ही नल जल योजना का प्रस्ताव पास हो गया था,  लेकिन यह योजना अभी भी पूरी तरह से आरम्भ तक नहीं की जा सकी जिससे ग्रामीण योजना का लाभ पाने से वंचित है। हरिजन वार्ड के मोहल्ले वासी पानी के लिए दूसरे मोहल्ले हैंडपंप जा रहे है,जो कि 1 किलोमीटर जाना पड़ता है।


     ग्रामीणों को नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आज भी लोग लंबी दूरी तय कर पेयजल के लिए पानी की व्यवस्था करते हैं, साथ ही नदी एवं नाले से निस्तार के पानी की व्यवस्था करते हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नल जल योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कई बार क्षेत्रीय प्रतिनिधि सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को भी बताया गया है लेकिन उनके द्वारा कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं की गई है। ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग किए जाने के बावजूद भी पेयजल की सुविधा मुहैया नहीं हो सकी है। इस बार फिर ग्रामीणों ने पानी के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर प्रशासन ने ग्रामीणों को महज आश्वासन देकर शांत करा दिया है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की यह मांग पूरी होती है या फिर ऐसे ही आश्वासन पर ही ग्रामीणों की प्यास बुझती रहेगी।

     


   रेवांचल टाईम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment