रेवांचल टाईम्स :- मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल के प्रांताध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की सूचना के अनुसार वर्ष 2018 के 3 वर्ष का प्रांताध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद 2021 में पुनः मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन किया जाना था जिसको लेकर 10 जनवरी 2021 रविवार को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया वहीं 15 जनवरी 2021 शुक्रवार के दिन मतदान सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया गया । 17 जनवरी 2021 रविवार के दिन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया थी इस प्रक्रिया में मध्य प्रदेश के तमाम 19000 पटवारियों में अपनी इच्छा के अनुसार प्रांताध्यक्ष चुनाव के निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करना था परंतु मध्य प्रदेश पटवारी संघ प्रांताध्यक्ष चुनाव के लिए पूर्व प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह बाघेल के द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया परंतु इसके अलावा प्रदेश से अन्य किसी और पटवारी ने नामांकन दाखिल नहीं किया नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी 17 जनवरी और 18 जनवरी को नियत समय रखा गया था परंतु मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष चुनाव के लिए पूर्व प्रांताध्यक्ष उपेंद्रसिंह बघेल के अलावा प्रदेश से किसी अन्य पटवारी ने प्रांताध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया ही नहीं और इस लिहाज से मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष के लिए निर्विरोध पुनः एक बार फिर से प्रांताध्यक्ष पद के लिए उपेंद्रसिंह बाघेल की ताजपोशी हो गई है।
उपेन्द्रसिंह बघेल पिछले 2018 के मध्य प्रदेश पटवारी संघ प्रांताध्यक्ष चुनाव में विजय हासिल की थी और 2021 के प्रांताध्यक्ष चुनाव में पुनः प्रांताध्यक्ष पद पर निर्विरोध
म.प्र.पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष पद निर्वाचित हो गये है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मध्य प्रदेश प्रांत के 52 जिले में से 34 जिलों के जिला अध्यक्षो की उपस्थिति में एवं 6 जिलों के जिला अध्यक्षों के सहमति पत्रों के साथ मध्य प्रदेश पटवारी संघ के संघीय सदस्यों ,पदाधिकारियों और अन्य पटवारीयों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुए।
नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बाघेल एवं प्रदेश के समस्त पटवारी साथियो को
बधाई देने वाले पटवारीओ में ये शामिल है उमेश शर्मा भोपाल,गीतेंद्र बैरागी मंडला, सतीश सोनी सिवनी,योगेश तिवारी मंडला,अरुण जाट छतरपुर,अनिल शर्मा विदिशा, देवेंद्र पाराशर मुरैना, रतन सिंह मंदसौर, अंजू नारोलिया होशंगाबाद, अजीत तिवारी बालाघाट, अरुण बीरन बार बालाघाट, दादूराम पटेल कटनी, जबलपुर जोगेंद्र पीपरी, मनोज परिहार इंदौर, के अलावा अन्य पटवारीयो ने शुभकामनाएं दी है।



No comments:
Post a Comment